2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार में उमड़ी भारी भीड से सडक़ पर 2 घंटे लगा जाम, पूर्व मंत्री भी फंसे, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ती रहीं धज्जियां

Social distance: भारी भीड़ के बावजूद न तो पुलिस (Police) व न ही स्थानीय जनप्रनिनिधि पहुंचे, यहां गुरुवार को लगता है क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार (Market)

2 min read
Google source verification
बाजार में उमड़ी भारी भीड से सडक़ पर 2 घंटे लगा जाम, पूर्व मंत्री भी फंसे, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ती रहीं धज्जियां

Rush in weekly market

पोड़ी बचरा. कोरिया जिले के खडग़वां विकासखण्ड के सबसे बड़े साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को खरीदी-बिक्री करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कोरोना (Covid-19) संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। भारी भीड़ व जहां-तहां गाडिय़ां खड़ी कर देने से 2 घंटे तक जाम लग गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े (Former Minister Bhaiyalal Rajwade) भी फंस गए। सबसे बड़ी बात यह है कि न तो जाम हटाने पुलिस का कोई कर्मचारी, न जनप्रतिनिधि व न प्रशासन पहुंचा।


पोड़ीबचरा में लगने वाले गुरुवार को साप्ताहिक बाजार (Weekly market) में भारी भीड़ जुट गई। इससे अटल चौक पोड़ी में बैकुंठपुर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 2 घंटे तक जाम लगा रहा। पैदल निकलना मुश्किल हो गया था। इतने देर जाम होने के बाद भी पुलिस का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी जाम खुलवाने नहीं पहुंचे।

वहीं हर जगह तितर-बितर गाडियां खड़ी थी, जिस कारण जाम की स्थिति बन गई थी। ग्राम पंचायत पोडी़ में साप्ताहिक बाजार गुरुवार को लगता है और क्षेत्र का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है, जहां चिरमिरी, बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, पेंड्रा रोड, कटघोरा सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में व्यापारी बाजार में सामान बेचने आते हैं।

इसके अलावा ग्रामीण जनता खरीददारी करने पहुंचती हैं। ऐसे में बाजार की व्यवस्था दुरूस्त करना पंचायत व पुलिस प्रशासन की होती हैं, परंतु कोरोना महामारी में भी पंचायत के जनप्रतिनिधि सचिव, पुलिस प्रशासन की ओर से भीड़ को काबू करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने कोई नहीं पहुंचा।


पूर्व मंत्री जाम में घंटों फंसे रहे, चौकी प्रभारी बोले-खडग़वां आया हूं
पोड़ी बाजार के जाम में फंसे पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े (Former Minister Bhaiyalal Rajwade) ने पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि यहां पर जाम लगा है और जाम खुलवाने कोई भी पुलिस का जवान नहीं है। मामले में प्रभारी ने कहा कि मैं खडग़वां में हूं, चौंकी फोन कर भेज रहा हूं।

कुछ देर बाद पुलिस जवान (Police jawan) पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुला। पूर्व मंत्री ने पुलिस कर्मियों को समझाइश देते हुए कहा कि बाजार वाले दिन तो कम से कम एक जवान चौक पर तैनात रहे। बीच बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़ी मोटर साइकिल व अन्य गाडिय़ों को सही जगह पर खड़ा कराएं।

Story Loader