अगर पैसा वापस नही करोगे तो केस बना दूंगा, तब ब्याज सहित कोर्ट में बीस लाख देना पड़ेगा। तब से पूरा परिवार हुआ है। प्रदीप राजवाड़े ने 12 अक्टूबर को मुझे घर आकर पुन: डराया धमकाया, तब मेरे बेटे योगेश ने फोन-पे से दस हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बावजूद आरोपी प्रदीप राजवाड़े 26 अक्टूबर शाम 6.30 बजे घर आकर मुझे तथा बेटों को धमकाते हुए ५ लाख रुपए की मांग की तथा कहा कि अगर पैसा नहीं दोगे तो तुमको बर्बाद कर दूंगा। जिससे मैं तथा मेरे परिवार वाले काफी डरे हुए हैं।