
RTO barrior (Photo- Patrika)
बैकुंठपुर। कोरिया परिवहन विभाग ने फिटनेस, टैक्स, पीयूसी सहित अन्य दस्तावेजों के बिना चलने वाली गाडिय़ों का ई-डिटेक्शन सिस्टम से निगरानी करने एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्निशन) (RTO High tech surveillance) कैमरे लगाए हैं। लेकिन एक व्यक्ति की घर में खड़ी स्कूटी का चालान कट गया है। मामले में गाड़ी मालिक ने परिवहन कार्यालय को शिकायत पत्र सौंपकर 2300 रुपए चालान को निरस्त करने मांग रखी है। वहीं उसने गलती करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है।
बैकुंठपुर निवासी योगेंद्र कुमार पटेल ने शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि गाड़ी क्रमांक सीजी 16 सीएल 8422 घर में खड़ी है। लेकिन 31 मार्च को जनकपुर तिराहा से ऑनलाइन चालान (RTO High tech surveillance) कटने का मोबाइल में मैसेज आया है। इसमें बीमा नहीं होने पर 2000 रुपए और एयर पॉल्यूशन नहीं होने पर 300 रुपए काटे गए हैं। जबकि उक्त तिथि को हम रीवा मध्यप्रदेश में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और गाड़ी बैकुंठपुर घर में खड़ी थी।
मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कराकर चालान को निरस्त करने और त्रुटि करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने मांग रखी है। गौरतलब है कि एमसीबी में 4 स्पॉट पर कैमरे (RTO High tech surveillance) लगाकर एक्टिव करने के बाद पांच महीने में सैकड़ों के ई-चालान कट चुके हैं। हालांकि, रायपुर से निगरानी होने के कारण जिला परिवहन विभाग के पास गाडिय़ों का डेटा नहीं है।
यह सडक़ दुर्घटना में होने वाले मौत के आंकड़ों को देख कर एक्सीडेंट कम करने की कवायद है। सडक़ दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बिना फिटनेस के चलने वाले हैवी गाडिय़ां है। अनफिट गाडिय़ों से होने वाली दुर्घटना कम करने के लिए एएनपीआर कैमरा लगाए गए हैं, जो परिवहन विभाग (RTO High tech surveillance) के वाहन सॉफ्टवेर और ई-डिटेक्शन सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
परिवहन विभाग के मुताबिक, बिना दस्तावेज के चलने वाली गाडिय़ों पर सख्त रवैया अपना एमसीबी के घुटरीटोला बैरियर, कठौतिया चौक, केल्हारी और जनकपुर में एएनपीआर ई-डिटेक्शन सिस्टम शुरु किया गया है। इससे बिना फिटनेस और बिना टैक्स वाले वाहनों के सडक़ से गुजरने पर ऑटोमैटिक चालान (RTO High tech surveillance) कटने लगा है।
चालान मैसेज से वाहन मालिक के मोबाइल में भेजा जा रहा है। इसलिए वाहन मालिक सडक़ पर वाहन चलाने से पहले गाड़ी के सारे दस्तावेज अपडेट करा लें। फिटनेस, टैक्स, बीमा और पीयूसी के जुर्माने से बचने के लिए जरूरी है। क्योंकि वाहन को सडक़ पर चलाने के लिए टैक्स पटाना, पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (कमर्शियल), बीमा और पीयूसीसी वैध दस्तावेज अनिवार्य है।
वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। खासतौर पर हेवी माल वाहक, सवारी वाहक में फिटनेस अनिवार्य है, क्योंकि कई वाहन बिना फिटनेस, टैक्स के चलाए जाते हैं। ऐसे वाहनों से दुर्घटना (RTO High tech surveillance) होने पर इंश्योरेंस क्लेम में भी समस्याएं होती है।
कोरिया आरटीओ ऑफिसर अनिल भगत का कहना है कि एमसीबी (RTO High tech surveillance) में गाडिय़ों की ई-डिटेक्शन सिस्टम से निगरानी करने 4 जगह एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। यहां से गाडिय़ां गुजरने पर नंबर स्कैनिंग कर दस्तावेज चेक कर अधूरे होने पर ई-चालान कट रहा है। इसके बाद मालिकों के मोबाइल में मैसेज से भेजा जा रहा है। इसका सारा कामकाज रायपुर से हो रहा है।
Published on:
16 Apr 2026 07:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
