
Woman death
मनेंद्रगढ़. कोरोना जांच केंद्र में एक महिला की आकस्मिक मौत का मामला प्रकाश में आया है। महिला बीमार होने की वजह से कोरोना जांच कराने आई हुई थी। एंटीजन टेस्ट के बाद जैसे ही वह कुर्सी से उठी कि गिर पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के जांच केंद्र के कर्मचारियों ने 108 बुलाकर अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।
शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 निवासी पुन्नी बाई कोरोना जांच कराने शासकीय बालक प्राथमिक शाला जांच केंद्र में आई हुई थी। एंटीजन टेस्ट करा जैसे ही वह खड़ी हुई, वैसे ही एकाएक अचेत होकर गिर पड़ी।
एंटीजन टेस्ट निगेटिव आने की वजह से जांच केंद्र के साथ कर्मियों ने उसका ऑक्सीजन व पल्स नापा तो ऑक्सीजन लेवल 45 व पल्स भी कम पाया गया।
108 को तत्काल बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मोहरपारा में निवासरत उक्त महिला की पुत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। मृतका अकेले जांच सेंटर आई थी।
उसकी जानकारी नहीं होने की वजह से काफी समय के बाद कुछ पार्षदों ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। तब उक्त महिला के निवास स्थान का पता चल पाया।
कोरोना से मौत से व्यवसायी की मौत
इधर मनेंद्रगढ़ नगर पालिका वार्ड क्रमांक-9 नानक वार्ड निवासी कोरोना से मौत होने के बाद एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जल प्रदाय ग्रह के सामने निर्मित गुमटी में शॉकब का व्यवसाय करने वाले तेजा सिंह (44) का कोरोना संक्रमण से रात अंबिकापुर कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई।
दो सप्ताह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैकुंठपुर कंचनपुर व उसके बाद अंबिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने से उनकी मौत हो गई।
Published on:
04 Jun 2021 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरीया
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
