4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले नहीं देखा होगा ये 100 का सिक्का, जिसकी कीमत है 3000 से ज्यादा

स्वामी चिन्मयानंद की स्मृति में जारी इस 100 rs coin में है 17.5 ग्राम चांदी, रिजर्व बैंक जारी करता रहता है स्मृति सिक्के
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 14 Nov 2017, 6:07 PM IST

100 Rupee coin which is worth more than 3000Rs

100 Rupee coin which is worth more than 3000Rs

कोटा . क्या आपने 100 रुपए का सिक्का देखा है। चौंकिए मत, आपने सही पढ़ा है। हम 10 रुपए के नहीं 100 रुपए के सिक्के की ही बात कर रहे हैं। अब आपके मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि कब आया, हमने तो नहीं देखा। तो जनाब इसका जवाब यह है कि सिक्का आए तो अरसा होने को आया। ये सिक्का रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्वामी चिन्मयानंद की स्मृति में जारी किया है। हाल ही में एक सिक्का कोटा में नोटों और सिक्कों के संग्रहण के शौकीन दादाबाड़ी निवासी मनोज जैन आदिनाथ ने खरीदा है। आदिनाथ ने बताया कि संग्रहणीय होने के कारण इस 100 के सिक्के की बाजार कीमत 3000 से ज्यादा है।


Read More: हॉस्पिटल में हो रही हैं चोरियां, सिक्योरिटी गार्ड कर रहे हैं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के घर की सुरक्षा

पुराने नोटों में बाएं, अब दाएं देख रहे बापू
आदिनाथ ने बताया, नोटबंदी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 नए नोट जारी किए हैं। इनमें गौर करने वाली बात यह है कि 2000 हजार, 500 के नोट की बात हो या 50 और अब जारी 200 रुपए के नोट की, रंग रूप के अलावा इन नोटों में बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र की दिशा और स्थान में है। पहले बाएं से दाईं ओर देख रहे बापू अब नए नोटों पर मध्य में खिसक गए हैं ओर दाईं ओर नजरें हो गई हैं।


Read More: हवा ही नहीं यहां तो पानी भी हो गया जहरीला, दम तोड़ने लगी जीवनदायनी चंबल

कोटा पहुंचे दो सौ के नोट
पिछले साल 8 नवम्बर को नोटबंदी के साथ आरबीआई ने लोगों को राहत देने के लिए 2 हजार और 500 का नोट जारी किया। इस साल कुछ माह पहले 50 रुपए का नया नोट भी लोगों के हाथों में आ गया है। यह नोट भी काफी आकर्षक है, लेकिन यह पूर्व में चल रहे नोट से कुछ छोटा और रंग में भी भिन्न है। अब 200 का नोट गत दिनों बाजार में आया। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक ज्ञानेंद्र जैन ने बताया कि 200 का नया नोट बाजार में आ गया है। फिलहाल संभाग की मुख्य ब्रांचों में आया है।