12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FREE Entry: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोटा में 18 साल की लड़कियों को मिलेगा ये निःशुल्क तोहफा, सिर्फ दिखाना होगा आधार कार्ड

Chambal River Front Free Entry: चंबल रिवरफ्रन्ट के पूर्वी घाट पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 18 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए आधार कार्ड के आधार पर निशुल्क प्रवेश रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 24, 2026

Free Entry

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

National Girl Child Day 2026: राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को महिला अधिकारिता विभाग, कॉलेज शिक्षा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से ‘लोक कलाओं के रंग-बालिकाओं के संग’ थीम आधारित कार्यक्रम का आयोजन सिआम ऑडिटोरियम नयापुरा में किया जाएगा। इसमें बालिकाओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

महिला अधिकारिता के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने बताया कि बालिका दिवस के उपलक्ष में जिला कलक्टर पीयूष समारिया के निर्देश पर कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से चंबल रिवरफ्रन्ट के पूर्वी घाट पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक 18 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए आधार कार्ड के आधार पर निशुल्क प्रवेश रहेगा।

शेष के लिए प्रवेश की व्यवस्था यथावत रहेगी। सिआम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लोक कलाओं के साथ-साथ पुलिस, महिला बाल विकास, राजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं अन्य विभागों द्वारा बालिकाओं से जुड़ी एवं उनके लिए लाभप्रद जानकारियां दी जाएंगी। सम्बंधित योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

लोक चित्रांकन की प्रदर्शनी भी लगेगी

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में 19 से 23 जनवरी तक राजकीय कला महाविद्यालय में लोक कला जैसे मधुबनी, पिछवाई, पहाड, पच्चीकारी आदि के प्रशिक्षण के लिए 70 बालिकाओं की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी :
https://bit.ly/4bg81fl