24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New E-Bus: कोटा-जयपुर समेत इन 9 शहरों को मिलेगी 1150 ई-बसों की सौगात, 26 मई तक तैयार हो जाएगा ई-बस स्टैण्ड

Good News: प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत प्रदेश में कोटा, जयपुर समेत 9 शहरों में 1150 ई-बसों का संचालन किया जाना है। इसमें सबसे अधिक जयपुर में 450, बीकानेर और जोधपुर में 125-125, कोटा, अजमेर और अलवर में 100-100 और भीलवाड़ा, सीकर व उदयपुर में 50-50 ई-बसों के संचालन की योजना है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 24, 2026

e-bus

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

PM-eBus Sewa scheme: कोटा समेत प्रदेश में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा आगामी दो माह में शुरू करने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कोटा में 20 रूटों पर 100 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। नए मार्गों को शामिल करते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सुभाष नगर में ई-बस स्टैण्ड का काम अंतिम चरण में चल रहा है। जिसे निर्माण पूरा कर बसों की ई-चार्जिग की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत प्रदेश में कोटा, जयपुर समेत 9 शहरों में 1150 ई-बसों का संचालन किया जाना है। इसमें सबसे अधिक जयपुर में 450, बीकानेर और जोधपुर में 125-125, कोटा, अजमेर और अलवर में 100-100 और भीलवाड़ा, सीकर व उदयपुर में 50-50 ई-बसों के संचालन की योजना है। इसी प्रकार देश के 110 शहरों में 9642 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। शहर के सुभाष नगर में प्रधानमंत्री ई-बस संचालन के लिए बस स्टैण्ड का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है।

यहां प्रशासनिक भवन, ई-बसों को खड़ा करने के लिए प्लेटफॉर्म, वर्कशॉप, बसों को चार्ज करने के लिए विद्युत ग्रिड और बसों के खड़े होने के स्थान पर ही चार्जिंग स्टेशन बनाए गए है। ई-बस स्टैण्ड का काम अंतिम चरण में चल रहा है। ई-बसों का संचालन नगर निगम की ओर से किया जाएगा। बस स्टैण्ड का काम 26 मई तक पूरा किया जाना है, लेकिन 30 अप्रेल तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।

सिटी परिवहन सेवा होगी मजबूत

वर्तमान में शहर में 12 मार्गों पर लो फ्लोर बसों का संचालन किया जा रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तारित होने के बाद अब 20 मार्गों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें 8 नए मार्ग भी जुड़े हैं। इसके साथ ही 12 मार्गों जुड़ की सीमा भी बढ़ाई जाएगी। ई-बसों का संचालन कंपनी के जरिए नगर निगम के माध्यम से किया जाएगा।

सुभाष नगर में ई-बस स्टैण्ड का काम 30 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। ई-बस स्टैण्ड तैयार होने के बाद ई-बसें आते ही शहर के 20 मार्गों पर इनका संचालन शुरू किया जाएगा। शहर की विस्तारित सीमा को देखते हुए इन मार्गों का निर्धारण किया गया है। इससे शहरवासियों को बेहतर शहरी परिवहन सेवा मिलेगी।

ओपी मेहरा, आयुक्त, नगर निगम, कोटा