30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota: 12वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत, सांप डसने से गई इकलौते बेटे की जान

Bundi Youth Died After Snake Bite: कोटा के MBS अस्पताल में इलाज के दौरान सांप के काटने से 12वीं क्लास के छात्र प्रदीप प्रजापति की मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था और 28 अगस्त की रात पलंग पर सोते समय उसे सांप ने काट लिया था।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Aug 30, 2026

pradeep prajapati

मृतक बेटा और माता-पिता का फोटो: पत्रिका

12th Class Student Died After Snake Bite: कोटा के MBS अस्पताल में इलाज के दौरान सांप के काटने से 12वीं क्लास के स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक बूंदी जिले के तालेड़ा कस्बे का रहने वाला था। छात्र की पहचान प्रदीप प्रजापति के रूप में हुई है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।

मृतक के पिता ब्रह्मानंद प्रजापति ने बताया कि प्रदीप तालेड़ा में रहकर 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। 28 अगस्त की रात प्रदीप घर में पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने का पता चलने पर परिजनों ने सांप को मार दिया और प्रदीप को इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान हुई मौत

परिजनों ने प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। काफी प्रयास के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में छात्र का इलाज किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रदीप के पिता ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। वह तालेड़ा में रहकर पढ़ाई कर रहा था और 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। प्रदीप की मौत के बाद शव को कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। शुरुआत में मृतक के पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। समझाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए सहमति बनी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

पलंग पर सोते समय काटा सांप

परिजनों के अनुसार प्रदीप को 28 अगस्त की रात पलंग पर सोते समय सांप ने काटा था। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर कोटा पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सर्पदंश की इस घटना के बाद इलाके में भी लोगों में चिंता का माहौल है। खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बरसात के दौरान घरों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बरसात के दौरान घरों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।