30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur: ‘हेलमेट होता तो बच जाती जान’, रक्षाबंधन के दिन 3 बहनों के इकलौते भाई की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Only Brother Death: रक्षाबंधन के दिन उदयपुर-सलूंबर मेगा हाईवे पर सड़क हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई 22 साल के कैलाश मीणा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल कैलाश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
Google source verification
udaipur accident

मृतक की फाइल फोटो: पत्रिका

Rakshabandhan Road Accident: उदयपुर- सलूंबर मेगा हाईवे पर जावर माइंस थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत हो गई। इससे रक्षाबंधन की खुशियां एक परिवार में मातम में बदल गईं। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया एवं गांव में शोक छा गया। जहां तीन बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी की थी उन्हें भाई की मौत की सूचना मिली तो अपने भाई की अर्थी को नम आंखों से विदाई दी।

केवड़ा पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि उदयपुर जिले के देवपुरा निवासी बाइस वर्षीय कैलाश मीणा पुत्र होमा मीणा मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ मजदूरी कर उदयपुर से अपने गांव देवपुरा रक्षाबंधन मनाने जा रहा था। केवड़ा की हालर घाटी के पास रात करीब 7 बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसा में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर जा रहे राहगीरों वह आसपास मौजूद लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी व तत्काल अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक के पिता होमा मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

मौत की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोरा

रक्षाबंधन के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता,बहनों का रोकर बुरा हाल हो गया। जिस भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए वे बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, उसी भाई की मौत की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

3 बहनों के बीच इकलौता था भाई

परिजनों ने बताया कि तीन बहनों के बीच कैलाश इकलौता भाई था। वह उदयपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था ।रक्षाबंधन पर घर में सुबह से ही उत्सव का माहौल था लेकिन कुछ ही घंटे में मातम में बदल गया । कैलाश के पिता गांव में ही प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं व गांव के भैरवजी मंदिर के भोपाजी है।

अगर हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

राहगीरों ने बताया कि अगर कैलाश के सिर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर पर गंभीर चोट आने से खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।