उन्होंने अधिकारियों के निर्देश दिये है कि सौदर्यींकरण के साथ-साथ तालाब तक पहुंचने के लिए नहर के दायीं ओर स्टील ब्रिज से तालाब के सहारे होते हुए 80 फीट रोड़ तक सड़क का निर्माण भी करवाया जाये ताकि लोग आसानी से यहां आ जा सके और क्षेत्रवासियों को आवागमन के लिए नया मार्ग मिल सके। विधायक राजावत के साथ निरीक्षण करने वालों में उपमहापौर सुनिता व्यास, स्थानीय पार्षद भगवान स्वरूप गौतम, पार्षद मीना प्रजापति, जगदीश मोहिल, गिरिराज महावर, कृष्णमुरारी सामरिया, मधुकंवर हाड़ा, शकुंतला बैरवा आदि प्रमुख थे।