
मृतक धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह की फाइल फोटो: पत्रिका
Kota Murder Due To Old Rivalry: कोटा शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार धीरज सुमन पर तीन से चार युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। बताया जा रहा है कि हमलावर मृतक के परिचित ही थे और पहले भी उनके बीच विवाद हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बाद मारपीट हुई और मामला हत्या तक पहुंच गया।
जानकारी यह भी सामने आई है कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर करीब 6-7 महीने पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। इसी एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके। सीआई महेश कारवाल ने बताया कि आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई। मामला दर्ज कर संदिग्ध आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
Updated on:
23 Feb 2026 01:12 pm
Published on:
23 Feb 2026 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
