पुलिस ने बताया कि गंगापुर तहसील के सेवर गांव निवासी शैलेष मीणा (26) एवं सुमन मीणा (20) सुबह दिल्ली-मुम्बई रेल लाइन पर हिम्मतपुरा गांव के निकट नजर आए। दोनों ट्रैक पर हाथ पकड़कर चल रहे थे। इसी दौरान सामने से अगस्त क्रांति आई और दोनों ट्रेन के आगे कूद गए। ट्रेन से कटने से दोनों की मौत हो गई और शव क्षतविक्षत हो गए। सूचना पर इंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव समेटकर इंद्रगढ़ चिकित्सालय लेकर आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।