29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20वीं बटालियन दी ग्रेनेडियर्स पुस्तक का विमोचन

वीर चक्र विजेता स्टेशन क्षेत्र निवासी कर्नल श्यामवीर सिंह राठौड़ की ओर से रचित पुस्तक ‘द सोल्जर’ का विमोचन शुक्रवार को स्टेशन क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
a.jpg

वीर चक्र विजेता स्टेशन क्षेत्र निवासी कर्नल श्यामवीर सिंह राठौड़ की ओर से रचित पुस्तक ‘द सोल्जर’ का विमोचन शुक्रवार को स्टेशन क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में किया गया।

यह भी पढ़ें: Mandi News: नए गेहूं की आवक कम होने से भावों में तेजी रही

पुस्तक का विमोचन एएसपी भगवत सिंह हिंगड़, लायंस क्लब अध्यक्ष राममदनानी ने किया। लेखक राठौड़ ने बताया कि यह शौर्य रस से परिपूर्ण जीवन गाथा की कथा है। प्रगति पथ... नया इतिहास बनाना... क्यों करते है इस धरा को लाल शीर्षक से मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम को काव्य रूप दिया गया है।

कोटा वूमेन एंटरप्रेंयोर की फाउंडर डोली मदनानी ने अपनी ने अपने सम्पादकीय में पुस्तक का वर्णन कर कर्नल के जीवन के सफर को बताया है। 5 ग्रेनेडियर्स से 20 ग्रेनेडियर्स की गाथा का मर्म एवं अनुभव का पुस्तक में संकलन है। 34 वर्षो से दुश्मनो के दांत खट्टे करने वाले कोटा के कर्नल श्याम सिंह राठौड़ ने वीरता के साथ दुश्मनों के टैंकर उड़ाए और वीर चक्र प्राप्त किया। लांयस क्लब के अध्यक्ष राममदनानी ने अपने ने कहा कि 84 वर्षीय कर्नल श्याम सिंह राठौड़ के साहस का दर्पण है यह पुस्तक। इस अवसर पर लांयस क्लब कोटा के सचिव पवन पारेता, वरिष्ठ संस्थान के अध्यक्ष तेजेंद्र पाल सेठी, विश्व सिंधी सेवा संगम के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लांयस क्लब कोटा के पदाधिकारियों ने 10 फौजियों का सम्मान भी किया गया।