10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: 17.50 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक बिछेगी 22KM की पाइप लाइन

Rajasthan News: एयरपोर्ट की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करीब 17.50 करोड़ रुपए की लागत से सकतपुरा फिल्टरेशन प्लांट से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक करीब 22KM पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 23, 2026

Greenfield AIrport

फोटो: पत्रिका

Kota-Bundi Greenfield Airport: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर जलापूर्ति के लिए गुरुवार को परियोजना महाप्रबंधक सुनील प्रसाद ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक झा को 5 करोड़ 24 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।

झा ने बताया कि एयरपोर्ट की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करीब 17.50 करोड़ रुपए की लागत से सकतपुरा फिल्टरेशन प्लांट से ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक करीब 22KM पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 300 एमएम की इस पाइप लाइन में पानी की आपूर्ति की उच्च क्षमता के पंप लगाए जाएंगे।

इन पंपों की सहायता से पाइप लाइन के जरिए एयरपोर्ट तक फिल्टर पानी पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट पर पाइपलाइन के जरिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से निर्मित स्वच्छ जलाशय में छोड़ा जाएगा। पाइप लाइन बिछाने के काम के शीघ्र ही कार्यादेश जारी कर करीब एक वर्ष की अवधि में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। पाइप लाइन बिछाने के लिए सौंपे गए डीडी के दौरान कोटा एयरपोर्ट के विमानपत्तन निदेशक परस राम मीणा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

माह के अंत तक खुल सकते है सिटी साइड के टेंडर

कोटा एयरपोर्ट के परियोजना महाप्रबंधक सुनील प्रसाद ने बताया कि सिटी साइड के टेंडर की वित्तीय बोली इस माह के अंत में खुलने की संभावना है। कोटा-बूंदी एयरपोर्ट पर एयर साइट के काम के दौरान समतलीकरण के तहत कटिंग और फिलिंग का कार्य प्रगति पर है।

मेटेरियल टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला लगाई

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पर मेटेरियल टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला स्थापित की गई है। प्रयोगशाला में एयरपोर्ट के निर्माण में काम किए गए वाली निर्माण सामग्री की टेस्टिंग की जाएगी। एयरपोर्ट की निर्माण सामग्री जांच जयपुर की एनएनआइटी से भी करवाई जा रही है।

बेच मिक्स प्लांट व वे ब्रिज लगाए

परियोजना निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट की साइट पर बेच मिक्स प्लांट स्थापित किया गया है। इसके अलावा वे ब्रिज स्थापित करने का काम भी पूरा कर लिया गया है। थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट के लिए आरटीयू कोटा, आइआइटी जोधपुर और एमएनआइटी से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं।

चारदीवारी का निर्माण शुरू

एयरपोर्ट के एयर साइड का काम शुरू होने के बाद इसकी चारदीवारी का काम भी शुरू कर दिया गया है। इसके एक साथ कई स्थानों पर बनाया जा रहा है। इससे यह काम तेजी से पूरा हो सकेगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl