4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बचकर रहना इन चोरों से, घर से निकलते ही लगाते हैं सेंध, जल्दी न लौटें इसलिए कर देते हैं कार पंचर

कोटा में चोरों ने शराब कारोबारी के घर से 27 लाख की नकदी और जेवर चुरा लिए। जल्दी घर न लौटें इसलिए उनकी कार भी पंचर कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 5 Dec 2017, 2:21 PM IST

Theft in Kota, 27 Lakh cash stolen in Kota, Crime in Kota, Kota Police, Crime in Rajasthan, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika

27 Lakh cash stolen in Liquor traders home

कोटा में चोरियों के अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। कहीं चोर लाखों की चोरी करने के बाद खाने तक का सामान चुरा ले जा रहे हैं, तो कहीं नहा-धो कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उद्योग नगर में लाखों की चोरी की वारदात ने तो पुलिस को भी हैरत में डाल दिया। शराब कारोबारी के घर से निकलते ही चोरों ने उसका पीछा किया और जैसे ही वह सड़क पर गाड़ी खड़ी करके पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए, गाड़ी के दोनों पहिए पंचर कर दिए, ताकि चोरी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

शहर में सर्दी ने दस्तक क्या दी, चोरों की तो जैसे पौ-बारह हो गई। सूने मकानों को विशेष निशाना बना रहे हैं। बढती चोरी की वारदातों ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है। लोग शादी समारोह में जाने तथा मकान को सूना छोडऩे से घबराने लगे हैं। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कैथून रोड स्थित त्रिपति आवास निवासी शराब कारोबारी धनपत सिंह ने 27 लाख रुपए की रकम अपने कमरे की एक अटैची में रखी थी। साथ ही कुछ जेवरात भी थे। रविवार रात को चोर छत तोड़कर कमरे में घुसे और सारा सामान पार कर ले गए।

Read More: Dowry Case Kota: हर रोज एक बेटी को निगल जाता है दहेज का दानव, डॉ. राशि बढ़ाएंगी बेटियों का हौसला

पंचर कर दी थी कार

धनपत सिंह ने बताया कि वह रविवार शाम को करीब 5.30 बजे अपनी पत्नी के साथ कार से छावनी में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। वहां से रात 11.30 बजे लौटने लगे तो उनकी कार के एक तरफ के दोनों टायर पंक्चर मिले। जैसे-तैसे रात 11.45 बजे घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में जाकर देखा तो अटैची गायब मिली। इसके बाद दूसरे कमरे म़ें गए वहां से 300 ग्राम चांदी की पायजेब, कानों के टॉप्स व अन्य जेवरात भी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने उद्योग नगर पुलिस को चोरी की सूचना दी।

Read More: मोदी सरकार पर चीता बोलेः वो पूछते थे क्यों मारा, ये कहते हैं उन्होंने एक मारा तुम दो मारो

मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

उद्योग नगर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि देर रात को सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार को भी पुलिस के आला अधिकारी व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और सेम्पल लिए। सीआई ने बताया कि धनपत सिंह ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया, लेकिन टायर पंक्चर व चोरी होना संयोग भी हो सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।