
पाइप लाइन फूटी तो सड़क बन गई नदी
कोटा. विज्ञान नगर क्षेत्र में थाने के पास मंगलवार को दोपहर पाइपलाइन फूट गई। इससे क्षेत्र की सड़क पर दूर तक पानी फैल गया। थोड़ी ही देर में क्षेत्र में जलापूर्ति भी बंद हो गई। रात तक नल नहीं आए। सूचना पर जलदाय व नगर विकास न्यास के अभियंता मौके पर पहुंचे व पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
जलदाय विभाग के क्षेत्र के सहायक अभियंता मस्तराम मीणा ने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज लाइन बदलने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी से 600 एमएम की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे तलवंडी व विज्ञान नगर क्षेत्र व लाइन से जुडे, संजय नगर, छावनी रामचन्द्र पुरा,नई धानमंडी क्षेत्र समेत कई इलकोंं में जलापूर्ति नहीं हो सकी।
पूर्व पार्षद पवन अग्रवाल ने बताया कि पाइपलाइन फूटने के बाद पानी का बहाव इतना तेज था कि थ्राोड़ी ही देर मेंं सड़के लबालब हो गई। कई लोग तो रास्ता बदल कर निकले। उन्होंने बताया कि इसे अचानक नल बंद हो गई। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा के अनुसार सुबह जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
करनी पड़ी मशक्कत
पाइपलाइन के फूटने से जहां उपभोक्ता व आमजन परेशान हुए वहीं जलदाय विभाग के अभियंताओं को पाइपलाइन को जोडऩे के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। विभिन्न इलाकों की पाइपलाइनों के इंटर कनेक्शन होने से देर तक लाइनें खाली नहीं हुई। इससे लाइनों को जोडऩे के लिए लाइनें खाली होने का इंतजार करना पड़ा।
अन्य क्षेत्र प्रभावित
विज्ञान नगर में पाइपलाइन फूटने का असर अन्य इलाकों पर भी पड़ा। केशवपुरा समेत अन्य क्षेत्रों से लोगों ने जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत की। केशवपुरा क्षेत्र के जितेन्द्र मेघवाल व अन्य ने बताया कि सुबह नल आए, शाम को नल नहीं आए। इससे सारे कार्य अटक गए। उन्होंने बताया कि अचानक पानी बंद को हो गया समझ में नहीं आया। विभाग ने पहले कोई सूचना भी नहीं दी। इस पर जलदाय विभाग के अभियंताओं ने दोहराया कि पाइपलाइनों के आपस में मिले होने से लाइनों को बंंद करने के कारण अन्य इलाके कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए।
Published on:
05 Jan 2021 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
