2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिदिन 65 ट्रकों में 26 हजार बोरी की निकासी

नीलामी यार्ड हाउस फुल, आवक का सिलसिला जारी
less than 1 minute read
Google source verification

रामगंजमंडी. कृषि उपज मंडी में धनिया,सरसों की आवक 40 हजार बोरी क्रोस कर रही है तो दूसरी तरफ मंडी से ट्रकों में लदान होकर जिंस की निकासी का दौर चालू है।

मंडी यार्ड के दोनों गेटों से प्रतिदिन 65 ट्रकों के जरिए 26 हजार बोरी की निकासी हो रही है। जिंस की अन्य बोरियों को व्यापारी गोदामों तक ऊंटगाड़ी से पहुंचा रहे हैं। रविवार को मंडी में अवकाश था इसके बावजूद शाम तक आवक का अनवरत दौर जारी रहने से नीलामी यार्ड में धनिया हाउस फुल हो चुका था।

सरसों की ढ़ेरियां मुख्य गेट से दूसरे गेट वाले हिस्से की सड़क पर नजर आ रही थी।मंडी के नीलामी यार्ड में धनिया की कुल क्षमता 25 हजार बोरी की है। रविवार की शाम तक इस हिस्से का 90 प्रतिशत भाग फुल हो चुका था।

व्यापारियों ने जिस गीले धनिए को एक हिस्से में सुखाने के लिए रखा हुआ था उसमे आवक होने पर ढ़ेरियां लगने की बात को ध्यान में रखते हुए वापसी में हम्मालों द्धारा समेटने का कार्य चल रहा था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग