9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

USA से अपने 35 साल के प्रेमी से शादी करने राजस्थान पहुंची 78 साल की प्रेमिका, अब मिली दर्दनाक मौत

Unique Love Story: एक सप्ताह पहले जैकलीन को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। डॉक्टर ने कोलोनोस्कोपी की सलाह दी थी। जिसमें कोई बीमारी सामने नहीं आने पर चिकित्सकों ने आंतों का ऑपरेशन किया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Ashish Joshi

Jul 16, 2024

American Woman Dies In Kota: अमरीका निवासी एक वृद्ध महिला की मंगलवार को कोटा में मौत हो गई। महिला ने यहां सात महीने पहले एक युवक से शादी की थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम से पहले उसकी विदेशी नागरिकता की जांच करके आगे की कार्रवाई करेगी। यह विदेशी महिला जैकलीन 8 माह से कोटा में ही रह रही थी। नांता इलाके में रहने वाले एक युवक ने उसे अपनी पत्नी बताया है। महिला की उम्र करीब 78 वर्ष है, जबकि पति होने का दावा कर रहा युवक उससे आधी उम्र का ही है।

एक सप्ताह पहले जैकलीन को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। डॉक्टर ने कोलोनोस्कोपी की सलाह दी थी। जिसमें कोई बीमारी सामने नहीं आने पर चिकित्सकों ने आंतों का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसे आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। बाद में आईसीयू में शिफ्ट किया और वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। इसके बाद जयपुर उसे उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। इस पर उसके शव को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

यह भी पढ़ें : पूरे राजस्थान में इस शादी के कार्ड ने मचा दिया था तहलका, हिल गया था प्रशासन, दूल्हे को भरना पड़ा था भारी भरकम जुर्माना

नांता थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के पहले विदेशी नागरिक के संबंध में होने वाली वि​धिक कार्रवाई की जाएगी। भरत के पास जैकलीन से कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र है। नांता इलाके में रहने वाले भरत ने दावा किया है कि बीते साल 8 दिसंबर को यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमरीका (USA) मूल की रहने वाली जैकलीन से विवाह किया था। विवाह के समय भरत की उम्र 35 और जैकलिन की उम्र 78 वर्ष थी। महिला बीते साल दिसंबर में ही कोटा आई थी, जबकि उसका परिवार टैक्सास, यूएसए में रहता है। भरत का कहना है कि विवाह करने के बाद जैकलीन नांता स्थित उसके घर पर ही रह रही थी।