
अभिभाषक परिषद कोटा के वर्ष 2023-24 चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान अनुशासन व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में 1783 में से 1659 मतदाताओं ने मत डाले। मतदान 93.04 प्रतिशत रहा। शनिवार सुबह 11 बजे से मतगणना होगी। मतदान चुनाव संचालन समिति के चुनाव संचालन अधिकारी संजीव कुमार जैन, रघुनन्दन गौतम व भारत सिंह अड़सेला के निर्देशन में संपन्न हुआ।
चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 35 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया है। अध्यक्ष पद के लिए आशीष माहेश्वरी, मनोजपुरी एवं नरेंद्र नारायण शर्मा प्रत्याशी हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर 3, महासचिव पद पर 4, संयुक्त सचिव पद पर 4, अर्थ सचिव पद पर 3, पुस्तकालय सचिव पद पर दो व कार्यकरिणी सदस्य के लिए 16 दावेदार हैं।
दिखाई दी गाइड लाइन की पालना
अभिभाषक परिषद कोटा का चुनाव इस बार साफ-सुधरा और हाईकोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार संपन्न हुआ है। प्रचार-प्रचार से लेकर मतदान तक किसी भी तरह के नियमों का उलंघन दिखाई नहीं दिया। चुनाव सहायक अधिकारी मुकुट बिहारी पारेता ने बताया कि इस बार प्रचार-प्रसार से लेकर मतदान डालने तक गाइड लाइन की पालना नजर आई। किसी प्रकार का प्रलोभन मतदाताओं को नहीं दिया गया। प्रत्याशियों की ओर से पेम्फलेट, बैलेट, पोस्टर-बैनर अदालत परिसर में नहीं लगाए गए। सामान्य रूप से प्रचार-प्रचार करने से प्रत्याशियों का खर्चा बच गया।
हाथ जोड़े किसी ने लिया आशीर्वाद
चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने अपने लिए दायरे में रहकर वोट मांगे। कोई प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर तो किसी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के चरण छुकर उसके पक्ष में मतदान करने की अपील की। किसी प्रत्याशी ने अपने नाम का तख्ती मतदाता को दिखाई। बिना शोर शराबे के मतदान संपन्न हुआ।
वन बार-वन वोट का हुआ फायदा
इस बार पूरे राजस्थान में एक ही दिन चुनाव हुए। इससे एक मेम्बर एक ही जगह वोट डाल सका। पूरे राजस्थान में चुनाव के दौरान वास्तविक मतदाता सामने आ गए।
यह उम्मीदवार आमने-सामने
उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा, श्याम मनोहर चौधरी व सतीश कुमार शर्मा, महासचिव के लिए अजय श्रृंगी, अमर सिंह नरूका, बनवारी लाल गौतम व वैभव शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए उल्लास शर्मा, कुंज बिहारी नागर, युवराज व सुरेंद्र सिंह भाटी के बीच मुकाबला है। अर्थ सचिव के लिए अनिल कुमार शर्मा, तरन्नुम व विक्रम कुमार तो पुस्तकालय सचिव पद के लिए अजय कुमार गौतम, भावना जैन मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं।
Published on:
09 Dec 2023 12:17 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
