20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा शहर के इस इलाके में आया दस फीट का भारी-भरकम मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, एक घंटे मेें काबू आने से मिली राहत

less than 1 minute read
Google source verification
heavy crocodile

heavy crocodile

कोटा के वल्लभबाडी, गुमानपुरा इलाके में एक नाले में रविवार सुबह एक मगरमच्छ आ गया। लोगों ने इसे देखा तो घबरा गए। क्षेत्र के पार्षद व वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थान पर जलाशय में छोड़ दिया।

वन विभाग की टीम के सदस्य वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह कन्ट्रोल रूप से बल्लभबाड़ी क्षेत्र एक नाले में मगरमच्छ के आने की सूचना मिली थी। इस पर रमेश मीणा, लालचंद व वीरेन्द्र मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ नाले में था। यह करीब 10 फुट का काफी भारी-भरकम था। इसे मुश्किल से काबू किया जा सका।

पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया गया। इससे पहले नाले में मगरमच्छ को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली।