9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसा चार फीट लंबा मगरमच्छ

कोटा

image

Newsdesk

Aug 09, 2026

Rajasthan

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

नोताडा.क्षेत्र के ग्राम देईखेड़ा में शनिवार को एक घर में करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ के घर में घुसने की सूचना मिलने पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के दहीखेड़ा नाका से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।वनपाल शैतान राम के नेतृत्व में टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से चंबल नदीं में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू अभियान में होमगार्ड सुमेर सिंह, वालेंटियर प्रभुलाल, ध्यानचंद व कैलाश तथा चालक रामप्रसाद उपसरपंच राजेश मौजूद रहे। टीम की तत्परता से मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।