4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दस लाख रुपए नहीं दिए तो गर्भवती पत्नी को फोन कर ,दिया तीन तलाक…पटवारी गिरफ्तार

triple talaq सास-ससुर व जेठ के साथ मिलकर घर से निकाल दिया

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Feb 18, 2020

दस लाख रुपए नहीं दिए तो गर्भवती पत्नी को फोन कर ,दिया तीन तलाक...पटवारी गिरफ्तार

दस लाख रुपए नहीं दिए तो गर्भवती पत्नी को फोन कर ,दिया तीन तलाक...पटवारी गिरफ्तार

कोटा. रेलवे कॉलोनी पुलिस ने पत्नी को फोन पर तीन बार तलाक कहकर घर से निकालने के मामले में आरोपी पटवारी पति को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पीडि़ता रंगपुर रोड स्थित जेपी कॉलोनी निवासी नाजमीन ने गत 3 जनवरी को दी रिपोर्ट में बताया कि गुमानपुरा घोंसी मोहल्ला निवासी पटवारी मोहम्मद रईस से उसकी शादी 11 जुलाई 18 को हुई थी। रईस ने जेपी कॉलोनी में किराए के मकान को अपना बता व पहले शादी की बात छुपाते हुए उससे निकाह कर लिया।

गैंगस्टर शिवराज ने कोर्ट परिसर में सरेआम दिखाई कोटा पुलिस की हकीकत, महकमे में मचा हड़कंप

निकाह के बाद से वह दस लाख रुपए की मांग कर प्रताडि़त कर रहा था। गर्भवती होने के बावजूद रईस ने उसे मोबाइल पर तीन तलाक कह दिया और सास-ससुर व जेठ के साथ मिलकर 27 दिसम्बर 19 को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।