24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल से जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

महावीर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह अन्य छात्र ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोडकऱ शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 4 Jul 2024, 1:15 PM IST

Crime news

महावीर नगर थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह अन्य छात्र ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोडकऱ शव को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में पहुंचाया। शहर में इस साल जनवरी से अब तक 7वीं कक्षा में पढ़ रही बालिका सहित आत्महत्या की 13वीं घटना है।

दो साल से कर रहा था नीट की तैयारी

हैड कांस्टेबल महावीर कुमार ने बताया कि मूल से बिहार के नालंदा निवासी संदीप कुमार कुर्मी (16) पिछले दो साल से कोटा में रहकर जेईई मैन एंडवास्टड की तैयारी कर रहा था। वह महावीर नगर तृतीय सेक्टर 4 में एक मकान में पीजी में रह रहा था। गुरुवार सुबह 7.30 बजे करीब उसके पास ही कमरे में रहने वाले कोचिंग छात्र ने गेट खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने रोशनदान से अंदर देखा तो छात्र के आत्महत्या की घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडकऱ छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मकान मालिक महेन्द्र ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे संदीप मैस में खाना खाकर आया था उस दौरान उससे बात हुई थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।

दोनों भाई कोटा में कर रहे थे कोचिंग

मृतक छात्र संदीप कुमार के भाई संजीत ने बताया कि पिता की चार साल पहले मौत हो जाने के बाद चाचा ने ही दोनों भाइयों का कोटा में एडमीशन करवाया था। संदीप जेईई की तैयारी कर रहा था और महावीरनगर में पीजी में रह रहा था और वह दादाबाड़ी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। दोनों की कोचिंग एक ही थी लेकिन बिल्डिंग अलग अलग स्थान पर रहने से अलग- अलग रह रहे थे। यह भी जानकारी में आया है कि संदीप कोचिंग में अधिकांश समय अनुपस्थित रहता था।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग