मृतक के भाई अभिषेक रघुवंशी ने आरोप लगाया कि उन्होंने हॉस्टल संचालक से बालकनी में नेट लगाने की बात कही थी, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज किया गया, जो इस हादसे का कारण बना। उन्होंने कहा कि सुबह अभिजीत से उनकी बात हुई थी और उसने नहाने के बाद दोबारा बात करने को कहा था, लेकिन एक घंटे बाद ही हादसे की सूचना मिल गई।