26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसंत पंचमी पर अबूझ सावा, शहर में होंगे 300 से ज्यादा विवाह, होटल, रिसार्ट बुक

इस बार बसंत पंचमी कुछ खास होगी। अबूझ सावा होने के कारण इस दिन वैसे मांगलिक आयोजनों की हमेशा धूम रहती है, लेकिन इस बार तारीख 14 फरवरी होने से और खास हो गया। वेलेंटाइन डे होने से वे युवा बेहद उत्साहित हैं, जिनके विवाह इस तिथि को हैं। उनके लिए ये दिन यादगार बनने वाला है। इस दृष्टि से इस संयोग को युवा खास रूप से देख रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष बसंत पंचमी पर शहर में 300 से अधिक शादियां होने की संभावना है।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Feb 13, 2024

बसंत पंचमी पर अबूझ सावा, शहर में होंगे 300 से ज्यादा विवाह, होटल, रिसार्ट बुक

बसंत पंचमी पर अबूझ सावा, शहर में होंगे 300 से ज्यादा विवाह, होटल, रिसार्ट बुक

इस बार बसंत पंचमी कुछ खास होगी। अबूझ सावा होने के कारण इस दिन वैसे मांगलिक आयोजनों की हमेशा धूम रहती है, लेकिन इस बार तारीख 14 फरवरी होने से और खास हो गया। वेलेंटाइन डे होने से वे युवा बेहद उत्साहित हैं, जिनके विवाह इस तिथि को हैं। उनके लिए ये दिन यादगार बनने वाला है। इस दृष्टि से इस संयोग को युवा खास रूप से देख रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष बसंत पंचमी पर शहर में 300 से अधिक शादियां होने की संभावना है। इसके चलते होटल, गार्डन, रिसोर्ट, सामुदायिक भवन तथा बैंड, हलवाई सबकुछ बुक हो चुके है। शादी वाले घरों में शादियों के आयोजन शुरू हो गए है।

13 फरवरी से प्रारंभ बसंत पंचमी

देवप्रबोधिनी, देवशयनी, पीपलपूर्णिमा समेत अन्य अबूझ मुहूर्तों की तरह बसंत पंचमी भी विवाह के लिए अबूझ सावा होता है। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के अनुसार, पंचमी तिथि 13 फरवरी को दिन में 2: 45 से प्रारंभ होगी, जो 14 फरवरी को दोपहर 12.12 बजे तक रहेगी। इस दिन रेवती अश्विनी नक्षत्र व शुभ नामक योग रहेगा।

युवा दिलों के लिए खास

वेलेंटाइन डेवेलेंटाइन डे की कहानी रोम के एक संत वेलेंटाइन से जुड़ी हुई है। रोम के राजा क्लाउडियस प्रेम के सख्त खिलाफ थे। संत वेलेंटाइन प्यार का प्रचार करते थे। उन्होंने राजा के खिलाफ जाकर कई लोगों की शादियां भी करवाई थीं। इस पर रोम के राजा ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। उन्हीं की याद में ये दिन युवा दिलों के लिए खास हो गया। प्रेम का इजहार और विवाह के लिए वे इसे खास मानते हैं। हिदूं धर्म में मुहूर्त का महत्व ज्यादा है इसलिए इस बार युवा दिलों की दोनों मुरादें पूरी हो रही हैं।

इधर सावे इस तरह

मार्च मध्य तक मांगलिक आयोजनों की बहार रहेगी। फरवरी में 18 फरवरी को सवा रहेगा। 14 को बसंत पंचमी के अबूझ सावा तथा मार्च 4,5, 6, 7 मार्च को मांगलिक आयोजन होंगे। फिर मलमास शुरू हो जाएगा। 12 मार्च को फुलेरा दूज को फुलेरा दोज का अबूझ सावा रहेगा, फिर अप्रेल में मांगलिक आयोजन होंगे। कुछ ज्योतिषाचार्यों ने फरवरी में 14,17 ,18, 19, 23 व 29 के भी विवाह मुहूर्त बताए हैं।