
ACB Catch the assistant firefighting officer in bribe in kota
कोटा . एसीबी की टीम ने नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी को शुक्रवार शाम को निजी स्कूल संचालक से फायर एनओसी के नवीनीकरण की एवज में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। खान ने परिवादी से कार में रिश्वत ली। जब एसीबी की टीम ने उसे पकडऩे का प्रयास किया और सिपाही कार के गेट पर लटक गया तो खान ने गाड़ी को आड़ा तिरछा घुमाकर सिपाही को नीचे गिरा दिया। मौके से करीब 13 किमी दूर एसीबी ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार किया। हालांकि रिश्वत की राशि रास्ते में फेंकने से बरामद नहीं हो सकी।
एएसपी ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी निवासी निजी स्कूल संचालक ने गुरुवार को शिकायत दी थी कि दरा में स्कूल भवन की फायर एनओसी के नवीनीकरण के लिए अग्निशमन विभाग में 10 अप्रेल को आवेदन किया था। एनओसी जारी करने की एवज में सहायक अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने 15 हजार रुपए मांगे। बाद में 7 हजार रुपए में राजी हुआ। शिकायत के सत्यापन के बाद खान ने परिवादी को रकम लेकर श्रीनाथपुरम् स्थित अग्निशमन केन्द्र के बाहर बुलाया था। परिवादी ने वहां पहुंचकर फोन किया तो खान ने उसकी बाइक वहीं खड़ी करवाई और उसे अपनी कार में ले गया। चलती कार में ही उससे रिश्वत की राशि कार के डैश बोर्ड में रखवाई और उसे वापस बाइक के पास छोड़ दिया।
परिवादी का इशारा मिलते ही टीम ने उसे घेरा डालकर पकडऩा चाहा तो उसने कार भगाई, लेकिन सिपाही सत्येन्द्र सिंह कार के गेट पर लटक गया। उसने कार को आढ़ा तिरछा घुमाकर सत्येन्द्र को नीचे गिरा दिया और कार तेजी से भगाकर ले गया। जिसे एसीबी टीम ने 13 किमी पीछा कर ग्रामीण पुलिस लाइन के पास सूर्य नगर स्थित उसके घर के बाहर से पकड़ा। एएसपी ने बताया कि शिकायत के सत्यापन व पकड़े जाने के बाद अमजद खान ने बताया कि उसे रकम में से कुछ हिस्सा संजय शर्मा व राकेश व्यास को भी देना होता है। दोनों अधिकारी से भी पूछताछ की जाएग़्ाी।
रकम फेंक दी, हाथ व कार में आया गुलाबी रंग
एएसपी ने बताया कि अमजद खान व कार की तलाशी में रकम नहीं मिली, लेकिन हाथ धुलाने पर गुलाबी रंग आ गया। कार के डैश बोर्ड व डायरी जहां रुपए रखे थे वहां भी रंग आ गया। एसीबी ने अमजद खान को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया।
Published on:
05 May 2018 01:30 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
