
Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने ई-मित्र संचालक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। दरअसल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कोटा इकाई ने आज कार्यवाही करते हुए कोटा के चेचट से तहसीलदार के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते ई-मित्र संचालक हरीश मण्डोत को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की कार्रवाई से चेचट तहसील में हड़कंप मच गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि 'परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उसकी बहन के मकान की गिफ्ट डीड की रजिस्ट्री करवाने की एवज में आरोपी हरीश मण्डोत तहसीलदार के लिए 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग करके परेशान कर रहा था। जिस पर एसीबी टीम ने कार्यवाही की और ई-मित्र संचालक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले की जांच की जा रही है।'
यह भी पढ़ें : Rainy weather in Rajasthan: भादो में सावन जैसे बरसे मेघ
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि 'भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हैल्पलाईन नं. 1064 और व्हाट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी।'
Updated on:
24 Oct 2024, 9:09 PM IST
Published on:
9 Sep 2024, 4:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.