
दरिन्दा निकला दोस्त : छात्रा के साथ घूमा-फिरा और जंगल में ले जाकर पत्थरों से सर कुचल ले जी जान
कोटा. कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर करने वाली छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी छात्रा की हत्या उससे मिलने कोटा आए उसके दोस्त ने ही की। दरिन्दे ने छात्रा के सर पर तीन-चार बार पत्थरों से वार किए। जब तक उसकी जान नहीं निकल गई तब तक उसने पत्थरों से वार किए और फरार हो गया। दोनों की दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलते हुए हुई और जब छात्रा कोटा पढऩे आ गई तो उसने आरोपी को अनदेखा किया। लेकिन आरोपी ने उसे बहला फुसला कर कोटा आ गया और उसके साथ घूमा-फिरा। होटल में उसके साथ सम्बंध बनाए और। बातचीत में उसे पता चला कि छात्रा किसी ओर लड़के से बात करती है तो वह आगबबूला हो गया। आक्रोश में आकर उसने छात्रा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी गुजरात भाग गया। लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पता कर लिया कि आरोपी गुजरात भाग गया। इस पर गुजरात एसओजी को बताया गया। एसओजी ने आरोपी को गुरुवार को गांधीनगर से डिटेन कर लिया। उसके बाद कोटा पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोटा लेकर आ गई।
पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस अधीक्षक शहर केसर सिंह शेखावत ने बताया की 7 जून को जवाहर नगर थाने पर न्यू राजीव गांधी नगर के एक होस्टल मालिक धर्मेन्द्र कुमार ने थाना जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमे बताया कि पेश की कि उसके हॉस्टल मे छतीसगढ़ निवासी छात्रा रहकर मेडिकल की तैयार कर रही थी। 6 जून को हॉस्टल से सुबह 6.30 बजे करीब कोचिंग के लिये गई थी जो रात 9 बजे तक हॉस्टल में नहीं आयी। उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला। इस रिपोट पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लगभग सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी छात्रा को दो दिन में कहां-कहां लेकर गया था पता किया। वहां के व्यक्तियों से पुछताछ की गई एव आसुचनाओं का संकलन किया। इससे उसकी लोकेशन पता चली।
क्षत विक्षत अवस्था में मिला था छात्रा शव
गुमशुदा नाबालिग छात्रा कोटा में कोचिंग करने करीब 1 माह पूर्व बिलासपुर छत्तीसगढ़ से कोटा आई थी। जिसकी गुजरात से गांधीनगर जिले के युवक किशन ठाकोर से दोस्ती है। किशन ठाकोर बालिका से मिलने 5 जून को कोटा आया था तथा होटल में रुका था। 6 जून को आरोपी किशन ठाकोर बालिका को किराये की एक्टिवा लेकर घुमाने के लिये गाँधी सागर बांध की तरफ गया था। बालिका की अंतिम मोबाइल लोकेशन जवाहर सागर बोराबास के जंगलों में पाई गई थी। जिस पर एरिया निश्चित कर अपहृता बालिका को तलाश किया तो हनुमान मन्दिर के पास जंगल में बाउण्ड्री से लगभग 60 मीटर नीचे छात्रा का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। इस पर जिस प्रकरण में धारा 302 भादस जोड़ी। बालिका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम मृतक बालिका शव परिजनो को सुपुर्द किया गया
Published on:
10 Jun 2022 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
