7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैंने जनता से वादा किया था…’, राजस्थान में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह में क्या बोले प्रधानमंत्री?

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 'वर्चुअल' संबोधन हुआ। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Nakul Devarshi

Mar 07, 2026

राजस्थान में कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास समारोह शनवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कोटा संभाग को सात हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात भी मिल गई। कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 'वर्चुअल' संबोधन हुआ।

प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें

- ''आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे हड़ौती क्षेत्र के लिए एक नई आशा और नई उपलब्धि का दिन है।करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहा ये आधुनिक एयरपोर्ट आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाला है। मैं कोटा और पूरे हड़ौती क्षेत्र के लोगों को एयरपोर्ट के शिलान्यास के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।''

- ''मुझे याद है कि नवंबर 2023 में जब मैं कोटा आया था, तब मैंने कोटा की जनता से एक वादा किया था। मैंने कहा था कि कोटा का एयरपोर्ट सिर्फ एक सपना बनकर नहीं रहेगा, बल्कि उसे साकार करके दिखाया जाएगा।''

- ''आज मुझे प्रसन्नता है कि वो क्षण आ गया है, जब कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का काम शुरू होने जा रहा है। अब तक कोटा के लोगों को जयपुर या जोधपुर जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी। इसमें काफी समय भी लगता था और असुविधा भी होती थी। अब ये स्थिति बदलने जा रही है। जब ये एयरपोर्ट शुरू होगा, तो कोटा समेत आसपास के पूरे इलाके में यात्रा भी आसान होगी और व्यापार भी तेजी से बढ़ेगा।''

- ''कोटा केवल शिक्षा का ही नहीं, बल्कि ऊर्जा का भी एक बड़ा केंद्र है। कोटा वह अनूठा क्षेत्र है, जहां न्यूक्लियर हो, कोयला आधारित हो, गैस और पानी हो, ऊर्जा के सभी स्रोतों से बिजली का उत्पादन होता है।''

- ''कोटा और हाड़ौती की ये धरती उद्यम और आस्था का भी बड़ा केंद्र है। सदियों से देश दुनिया के श्रद्धालु यहां श्री मथुराधीश जी की पावन पीठ, केशवराय पाटन के तीर्थ, खड़े गणेश जी महाराज और गोदावरी बालाजी धाम के दर्शन के लिए आते रहते हैं।''

- ''कोटा आज connectivity के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोटा के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जो कोटा और बून्दी से होकर गुजर रहा है, पूरे क्षेत्र के विकास का नया द्वार खोल रहा है।''

- ''अब दिल्ली, वड़ोदरा और मुंबई जैसे बड़े शहरों की दूरी महज कुछ घंटों की रह गई है। बेहतर सड़क और रेल कनेक्टिविटी के कारण यहां नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। विशेष रूप से agro based industry के लिए ये क्षेत्र एक बड़ा केंद्र बनेगा। रेल और सड़क के बाद हवाई कनेक्टिविटी के ये नया अध्याय कोटा के विकास को और गति देगा। कोटा एयरपोर्ट पूरे हाड़ौती क्षेत्र और आसपास के जिलों के लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा।''

- ''मैं इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कोटा के सांसद श्रीमान ओम बिरला जी के लगातार प्रयासों की भी सराहना करना चाहता हूं। उनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि कोटा के लोगों का जीवन बेहतर बने, उन्हें नए अवसर मिलें। कोटा के विकास के लिए वे लगातार सेवाभाव से काम कर रहे हैं।''

- ''ओम बिरला जी जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। वे संविधान को पूरी तरह समर्पित हैं। वे संसदीय प्रणालियों के प्रति पूरी तरह निष्ठा रखते हैं। वे आज किसी पक्ष के सदस्य नहीं हैं, वे पक्ष-प्रतिपक्ष से पूरी तरह ऊपर हैं।''

- ''ओम बिरला जी ऐसे स्पीकर महोदय हैं, जो सांसदों का सर्वाधिक सम्मान करने का स्वभाव रखते हैं। और कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी, उत्पाती छात्र आ भी जाते हैं, तो भी वो सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं। किसी को भी अपमानित नहीं करते, सबके कड़वे बोल भी वो झेल लेते हैं।''

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग