
-एडीएम से लेकर उपखण्ड अधिकारी तक बदले
- मंत्रीमंडल गठन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रदेशभर में प्रशासनिक सर्जरी को दिया अंजाम
कोटा. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रीमंडल गठन के बाद प्रशासनिक सर्जरी कर व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात 72 आईएएस और 121 आरएएस अफसरों के ट्रांसफर की सूची जारी की है। साथ ही 33 जिलों के कलक्टर भी बदले गए है। बदलाव में हाड़ौती के चारों जिलों के जिला कलक्टरों को बदल दिया गया।
हाड़ौती में चारों जिलों के बदले कलक्टर
सीएम भजनलाल शर्मा ने देर रात आईएएस व आरएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में कोटा के जिला कलक्टर महावीर प्रसाद मीणा को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य बुनकर संघ लि. जयपुर में लगाया गया है। वहीं कोटा जिला कलक्टर के पद पर बूंदी के जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को लगाया गया है। इसी तरह बूंदी जिला कलक्टर पद पर अक्षय गोधारा को लगाया गया है। बारां के जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता को विशिष्ट शासन सचिव राजस्व विभाग जयपुर व ब्यावर के जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर को बारां जिला कलक्टर के पद पर लगाया गया है। इसी तरह झालावाड़ के जिला कलक्टर आलोक रंजन को हटाकर उन्हें चित्तौडगड़़ जिला कलक्टर लगाया गया है और स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अजय सिंह राठौड़ को झालावाड़ जिला कलक्टर के पद पर लगाया गया है।
उप जिला कलक्टर व उपखण्ड अधिकारी भी बदले
बूंदी के उपखण्ड अधिकारी सोहलाल को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बीकानेर लगाया गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटा राजकुमार सिंह का तबादला शाहबाद बारां, जिला आबकारी अधिकारी कोटा भगवत सिंह राठौड़ को अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटा, बूंदी के अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल को सीकर, उपखण्ड अधिकारी पिड़ावा झालावाड़ को प्रतापगढ़, उपखण्ड अधिकारी लाखेरी बूंदी भावना सिंह को सिरोही, राजगढ़ अलवर के उपखण्ड अधिकारी ओम प्रकाश मीणा को उपखण्ड अधिकारी कनवास कोटा, जयपुर प्रथम के उपखण्ड अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मीणा को उपखण्ड अधिकारी लाखेरी बूंदी लगाया गया है।
Updated on:
06 Jan 2024 12:32 pm
Published on:
06 Jan 2024 12:30 pm
