13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा: शराब के नशे में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे शख्स की थम गई सांसें, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Kota News: कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे 31 वर्षीय व्यक्ति की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। बाद में उसने बताया कि वह पहले ही जहर खा चुका है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Arvind Rao

Jul 13, 2026

Rajasthan Kota Hindi News

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे शख्स की थम गई सांसें (फोटो-एआई)

Rajasthan Kota Hindi News: कोटा में आरकेपुरम थाना क्षेत्र के बोराबास भील बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति की विषाक्त पदार्थ (जहर) के सेवन से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति ससुराल में काफी देर तक हंगामा करता रहा और बाद में उसने खुद ही परिजनों को बताया कि वह घर से ही जहर खाकर निकला था। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से था विवाद

एसएचओ बाबूलाल ने बताया कि चेचट थाना क्षेत्र के खनी गांव का निवासी पप्पूलाल (31) पेशे से मजदूर था। उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी और उसके चार बच्चे हैं। पिछले लंबे समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह और आए दिन झगड़े हो रहे थे। विवाद इतना बढ़ गया था कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी दो बच्चों को अपने साथ लेकर मायके (बोराबास भील बस्ती) आ गई थी, जबकि दो बच्चे पप्पू के पास ही गांव में रह रहे थे।

ससुराल में किया हंगामा

रविवार शाम करीब सात बजे पप्पू अपनी पत्नी को वापस लिवाने के लिए ससुराल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह अत्यधिक शराब के नशे में था और वहां जाकर हंगामा करने लगा। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पप्पू को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया और शांत कराया।

इसके बाद रात करीब 10 बजे अचानक पप्पू की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख जब परिजनों ने उससे पूछताछ की, तो उसने अपनी जेब से विषाक्त पदार्थ की एक शीशी निकाली। उसने ससुराल पक्ष और पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह ससुराल आने से पहले ही इस जहरीले पदार्थ का सेवन कर चुका था।

अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस और ससुराल के लोग आनन-फानन में गंभीर हालत में पप्पू को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के पिता मोहनलाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।