13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Road Accident: कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

Car Overturned In Kota: कोटा के नांता थाना क्षेत्र में हैंगिंग ब्रिज के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे 2 युवकों की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jul 13, 2026

kota Car Accident

AI जनरेटेड फोटो

Kota Car Accident Near Hanging Bridge: राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई और 2 अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। हादसा नांता थाना क्षेत्र में हैंगिंग ब्रिज के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाया हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा देर रात का बताया हां रहा है। चारों युवक कार से बूंदी की ओर से कोटा आ रहे थे। तभी हैंगिंग ब्रिज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 युवकों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही नांता थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और 2 अन्य का इलाज अस्पताल में जारी है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसे में विज्ञान नगर निवासी 27 साल के अमन चावला और दादाबाड़ी क्षेत्र निवासी 32 साल के कुंतेश वर्मा की मौत हो गई। वहीं बसंत विहार निवासी जगदीश जुमरानी और बोरखेड़ा निवासी दीपेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपेंगे शव

नांता थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।
(खबर अपडेट की जा रही है।)