24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए रूप में दिखेगा एरोड्रम सर्किल: गज भी दिखेंगे, बारात भी लौटेंगी

प्रदेश के तीसरे बड़े शहर कोटा में हर चौराहे पर राजस्थान संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कोटा की ह्दय स्थली एरोड्रम चौराहा भी नए रूप में नजर आएगा। सर्किल राजस्थानी वास्तु शिल्प व आधुनिक शिल्प का अनूठा समन्वय होगा।  

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Nov 14, 2021

नए रूप में दिखेगा एरोड्रम सर्किल: गज भी दिखेंगे, बारात भी लौटेंगी

नए रूप में दिखेगा एरोड्रम सर्किल: गज भी दिखेंगे, बारात भी लौटेंगी

कोटा. प्रदेश के तीसरे बड़े शहर कोटा में हर चौराहे पर राजस्थान संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कोटा की ह्दय स्थली एरोड्रम चौराहा भी नए रूप में नजर आएगा। सर्किल राजस्थानी वास्तु शिल्प व आधुनिक शिल्प का अनूठा समन्वय होगा। एरोड्रम सर्किल को सुंदर, अनुपम, आकर्षक बनाने के लिए टावर ऑफ लिबर्टी के तीन टॉवर लगाए जाएंगे, जो गुलामी पर स्वतंत्रता की जीत के प्रतीक होंगे। टावर के शीर्ष पर सुनहरे पीतल के धातु की चादरें एक ज्वलन्त व प्रज्जवलित लौ का आभास देंगी। टॉवर के नीचे गज भी दिखेंगे और पहले लगी दूल्हा-दुल्हन की प्रतिमाओं की बारात भी वापस लौटेंगी। सर्किल का निर्माण कार्य चलने के कारण दूल्हा-दुल्हन की बारात की प्रतिमा को यहां से हटा दिया था।

ट्रैफि क लाइट मुक्तहुआ चौराहा

रोड्रम सर्किल पर पहले यातायात का काफी दबाव रहता था। यहां आए दिन जाम के हालात बनते थे। अब इसे ट्रैफि क लाइट मुक्तकर दिया गया। अंडरपास के साथ ही चारों दिशाओं में बाइपास भी दिया है। इससे आसानी से वाहन निकल सकेंगे। फिलहाल इनका निर्माण कार्य चल रहा है।

17 करोड़ की लागत से चल रहा निर्माण कार्य

नगर विकास न्यास की ओर से एरोड्रम सर्किल पर 17 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। यहां अंडरपास बन चुका है। अंडरपास को सुंदर बनाने के लिए दोनों साइडों पर जैसलमेर स्टोन लगाया जाएगा। पैदल निकलने वालों के लिए फुटपाथ बनाया गया। सीढिय़ों पर फुव्वारें गिरते नजर आएंगे। इसके लिए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चल रहा है। फुव्वारों के पास ही दूल्हा-दुल्हन की बारात की प्रतिमा लगाई जाएगी।

इनका यह कहना

एरोड्रम चौराहा पर टावर ऑफ लिबर्टी के तीन टॉवर लगाए जाएंगे। टावर के शीर्ष पर सुनहरे पीतल के धातु की चादरें एक ज्वलन्त व प्रज्जवलित लौ का आभास देंगी। टॉवर के नीचे गज भी रहेंगे। चौराहों के दोनों तरफ दूल्हा-दूल्हन की प्रतिमा की बारात भी लगेंगी। चौराहे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चारों तरफ लाइटिंग होगी। जिससे पूरा चौराहा जगमग रहेगा।

- आरके राठौड़, अधिशासी अभियंता, नगर विकास न्यास, कोटा