21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

अग्रसेन शिक्षण ट्रस्ट उठाएगा पढ़ाई का खर्चा, सात लाभार्थियों को ढाई लाख के चेक देंगे

कोटा. मेधावी छात्र- छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए महाराजा श्री अग्रसेन शिक्षा ट्रस्ट शिक्षा का सेतु बनेगा। अध्यक्ष महेंद्र गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अल्प आय वर्ग के मेधावी छात्र और आर्थिक रूप से संपन्न समाज के लोगों के बीच एक सेतु निर्माण का काम किया जाएगा। ट्रस्ट का गठन महाराजा अग्रसेन के 1 रुपए, एक ईंट के सिद्धांत से प्रेरित होकर ही किया गया है।  

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 02, 2023

कोटा. मेधावी छात्र- छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए महाराजा श्री अग्रसेन शिक्षा ट्रस्ट शिक्षा का सेतु बनेगा। अध्यक्ष महेंद्र गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अल्प आय वर्ग के मेधावी छात्र और आर्थिक रूप से संपन्न समाज के लोगों के बीच एक सेतु निर्माण का काम किया जाएगा। ट्रस्ट का गठन महाराजा अग्रसेन के 1 रुपए, एक ईंट के सिद्धांत से प्रेरित होकर ही किया गया है।

समाज के संपन्न लोग मदद करने के लिए पात्र जरूरतमंद को तलाशते रहते हैं। जबकि ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें आर्थिक सहायता की जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए ट्रस्ट उचित माध्यम बनेगा। रतन अग्रवाल तथा देवेंद्र गर्ग ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर साल 20 परिवारों के बच्चों की आर्थिक सहायता की जाएगी। इसके लिए तकरीबन 1.20 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। ट्रस्ट ने शुरुआत में 4 से 5 करोड़ रुपए का फंड सहयोग के लिए जुटाने का लक्ष्य तय किया है। ट्रस्ट को दी गई सहयोग राशि आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत छूट प्राप्त है। सुरज्ञान गुप्ता तथा संदीप चांदीवाला ने बताया कि ट्रस्ट ने बैंक भी स्थापित की है। जिसके माध्यम से गत 5 वर्षों में 5 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए हैं।ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह 3 सितंबर को अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सहायता राशि के वितरण की शुरुआत करते हुए 7 लाभार्थियों को ढाई लाख से अधिक के चेक वितरित किए जाएंगे। इनमें वह स्टूडेंट होंगे, जिन्हें प्रोफेशनल कोर्स के लिए कॉलेजों में एडमिशन लेना है, लेकिन उनके पास फीस की व्यवस्था नहीं है।