Kota Mandi: भामाशाह मंडी में शनिवार को 1 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 100, सरसों 100 रुपए भाव तेज रही वहीं धनिया में 100 रुपए की मंदी रही। लहसुन की आवक 12,000 कट्टे की रही। लहसुन में 200 रुपए की तेजी रही। लहसुन 2000 से 10200 रुपए प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।
भाव: गेहूं मिल दड़ा लस्टर 2121 से 2185, गेहूं एवरेज 2200 से 2350, बेस्ट टुकड़ी 2350 से 2651, सोयाबीन 4200 से 5150, सरसों 4400 से 5000, धान (1509) 3000 से 3200, धान सुगंधा 2500 से 3200, धान (1718) 3800 से 4051, धान (1121) 3800 से 3900, धान (पूसा वन) 3600 से 4301, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1700 से 2000, अलसी 3800 से 4200, ग्वार 4000 से 4500, मैथी 5400 से 6000, कलौंजी 12000 से 14000, जौ 1600 से 2000, ज्वार नई शंकर 2100 से 2400, ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2200, मसूर 5000 से 5400, मूंगहरा 6500 से 7800, चना देशी बेस्ट 4450 से 4550, चना देशी मीडियम 4200 से 4450, चना पेप्सी 4500 से 4900, चना मौसमी 4400 से 4600, चना कांटा 4300 से 4400, उड़द एवरेज 3600 से 7000, उड़द बेस्ट 6000 से 7500, धनिया रेनडेमेज 3800 से 4400, धनिया बादामी 4500 से 5500, धनिया ईगल 5400 से 6000, धनिया रंगदार 6000 से 8000 प्रति क्विंटल रहा।
खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉच्र्यून 1710, चम्बल 1680, सदाबहार 1575, एलेक्सा 1470, दीप ज्योति 1595, सरसों स्वास्तिक 1830, अलसी 2150 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 3140, स्वास्तिक निवाई 2780, कोटा स्वास्तिक 2740, सोना सिक्का 2950 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7800, कोटा फ्रेश 7900, पारस 8000, नोवा 7900, अमूल 10400, सरस 9200, मधुसूदन 8200 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1430, अशोका 1430 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3870 से 3920 प्रति क्विंटल।
चावल व दाल: बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 11000-14300, मूंग 8500-9000, मूंग मोगर 9000-10200, उड़द 9000-9800, उड़द मोगर 9000-11000, मसूर 6500-7000, चना दाल 5800-6000, पोहा 3300-4500 रुपए प्रति क्विंटल।
कोटा सर्राफा: चांदी-सोने में मंदी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी-सोने में मंदी रही। चांदी 400 रुपए मंदी के साथ 71,800 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 350 रुपए मंदी के साथ भाव 61,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 71,800 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 61,500 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 61,800 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।
अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 520 रुपए प्रति सैकड़ा, 170 रुपए प्रति प्लेट, 70 रुपए दर्जन।