14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी वारदात की फिराक में था इनामी बदमाश, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दबोचा

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने गुमानपुरा थाना पुलिस के सहयोग से 21 जून को हुई 31 लाख रुपए की लूट के मामले में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शाकिर को धर दबोचा। आरोपी 6 महीने से फरार था। पुलिस ने आरोपी को बापर्दा रखा है। आरोपी कोटा में फिर किसी बड़ी वारदात करने के लिए आया था।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Jan 06, 2024

gangster.jpg

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम ने गुमानपुरा थाना पुलिस के सहयोग से 21 जून को हुई 31 लाख रुपए की लूट के मामले में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश शाकिर को धर दबोचा। आरोपी 6 महीने से फरार था। पुलिस ने आरोपी को बापर्दा रखा है। आरोपी कोटा में फिर किसी बड़ी वारदात करने के लिए आया था।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 21 जून 2023 को स्क्रेप व्यापारी विनय गोयल का कर्मचारी जितेंद्र मेहता रावतभाटा रोड स्थित नीतेश जिंदल की मोबाइल की दुकान से 31 लाख रुपए लेकर छावनी जा रहा था। टीचर्स कॉलोनी के पास दो बाइक पर आए बदमाश चाकू से हमला कर उसका रुपयों से भरा बैग लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस प्रकरण में विष्णु प्रजापति और लूट एवं हमले के आरोपी इनायत हुसैन, इरफान अंसारी, साजिद हुसैन और नरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सूचना पुख्ता होने पर कोटा रवाना हुई एजीटीएफ टीम
एजीटीएफ टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल मदन लाल शर्मा व कांस्टेबल श्रवण कुमार को आरोपी शाकिर के बारे में सूचना मिली कि नोएडा, हाथरस और झालावाड़ में फरारी काटने के बाद वह कोटा शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया है। एजीटीएफ के एडिशनल एसपी विद्या प्रकाश के नेतृत्व में टीम को कोटा रवाना किया। एजीटीएएफ टीम के साथ गुमानपुरा थाने के एसएचओ भूपेन्द्र सिंह व जाब्ते ने शुक्रवार देर रात संजय नगर इलाके से आरोपी विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी शाकिर (34) को डिटेन कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी आदतन अपराधी

एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शाकिर आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध विज्ञान नगर, महावीर नगर व गुमानपुरा और ग्रामीण जिले के सुकेत व सीमलिया थाने में गंभीर प्रकृति के 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

मारपीट कर चाकू से गोद ले गए थे रुपए

वारदात का मुख्य सूत्रधार मोबाइल दुकान का कर्मचारी विष्णु प्रजापति था। उसने इरफान से मिलकर लूटने की योजना बनाई थी। विष्णु ने ही इरफान को सूचना दी कि जितेन्द्र रकम लेकर निकल रहा है। इस पर इरफान एवं उनके साथियों ने जितेन्द्र को रोककर मारपीट की चाकू से गोदा और रुपए का बैग छीनकर ले गए।