
जेके लोन अस्पताल में मछरदानी के कवच में भर्ती बच्चे और मृत नर्सिंग छात्रा की फाइल फोटो
कोटा जिले में डेंगू अब जानलेवा साबित होता जा रहा है। डेंगू से कोटा जिले के करवाड़ गांव में नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। कोटा जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। इधर, चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया।
मृतक छात्रा के पिता सलीम मोहम्मद ने बताया कि मृतक छात्रा नाजिया (21) कोटा के नयापुरा स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से नर्सिंग कर रही थी। बुखार आने पर उसने कोटा में ही डॉक्टर को दिखाया और बुधवार को अपने गांव आ गई। गुरुवार को उसके ड्रिप लगाई गई। बाद में तबियत खराब हो जाने पर परिजन उसे इटावा हॉस्पिटल ले गए। वहां से उसे कोटा रैफर कर दिया। कोटा मेडिकल कॉलेज के नवीन चिकित्सालय में इमरजेंसी में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डेंगू ने मस्तिष्क पर असर किया।
सूचना पर पीपल्दा पीएचसी व इटावा चिकित्सा टीम ने करवाड़ पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली। पीपल्दा पीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. निखिल ने भी परिजनों से बीमारी की जानकारी ली। इधर, नवीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि नाजिया इमजेंसी में आई थी, लेकिन उसकी प्लस व बीपी नहीं आ रहा था। दो घंटे तक इलाज चला। सीएमएचओ डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मृतका की रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन छात्रा को डेंगू के लक्षण थे। उसकी कार्ड टेस्ट या पॉजिटिव रिपोर्ट आई होगी, तभी तो चिकित्सा टीम ने गांव में एक्टिविटी करवाई है।
कोटा जिले में डेंगू के प्रतिदिन रोजाना केस सामने आ रहे है। अब तक 178 डेंगू केस सामने आ चुके है। स्क्रब टायफस के भी 160 केस सामने आ चुकी है।
कोटा जिले में अब चिकनगुनिया की भी दस्तक हो चुकी है। गुरुवार को 1 व शुक्रवार को 2 केस चिकनगुनिया के सामने आए है।
Updated on:
24 Oct 2024, 3:16 PM IST
Published on:
28 Sep 2024, 10:54 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.