
जिला कलक्टर ओम कसेरा ने दिव्यांग दिवस को बेहद खास बनाते हुए दिव्यांगों को बेहद खास तोहफा दिया है। अब दिव्यांग व्हील चेयर के साथ पर्यटक स्थलों पर प्रवेश कर आराम से घूम फिर सकेंगे।
कोटा. दिव्यांग अब कोटा के पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर आने जाने के लिए किसी के मोहताज नहीं रहेंगे। जिला कलक्टर ओम कसेरा ने दिव्यांग दिवस को बेहद खास बनाते हुए दिव्यांगों को बेहद खास तोहफा दिया है। अब दिव्यांग व्हील चेयर के साथ पर्यटक स्थलों पर प्रवेश कर आराम से घूम फिर सकेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से सेवन वंडर्स पार्क से होगी। फिर जिले के सभी पर्यटन स्थलों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा।
राजस्थान पत्रिका ने समाजिक एवं अधिकारिता विभाग और नगर विकास न्यास के साथ मिलकर दिव्यांगों के ख्वाबों को पंख लगाने के लिए रविवार को सेवन वंडर्स पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला कलक्टर ओम कसेरा ने जब दिव्यांगों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां पूछी तो दिव्यांग मीनाक्षी और उसके साथियों ने सेवन वंडर पार्क सहित तमाम जगहों पर व्हील चेयर अंदर ले जाने पर पाबंदी लगाए जाने की जानकारी दी।
जिम्मेदार तलब, दिया आदेश
दिव्यांगों की परेशानी सुनकर जिला कलक्टर ओम कसेरा ने तत्काल पार्क के केयर टेकर अजय शर्मा को तलब किया। शर्मा ने बताया कि पार्क में लगी घास पर लोग व्हील चेयर लेकर चले जाते थे, जिसकी वजह से घास खराब हो रही थी। जिस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्क की देखभाल के लिए जब गार्ड लगे हैं तो फिर इस तरह की वजह के चलते दिव्यांगों का हक नहीं छीना जा सकता।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दिव्यांग को व्हील चेयर अंदर लाने से न रोका जाए। इसके साथ ही जो दिव्यांग और बुजुर्ग बिना व्हील चेयर के यहां आते हैं। उनके लिए भी व्हील चेयर का इंतजाम किया जाए। इसके बाद जिला कलक्टर ने सेवन वंडर पार्क में रैलिंग का भी निरीक्षण कर उसे दिव्यांगों के लिए और भी सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। मंगलवार से सेवन वंडर्स पार्क में दिव्यांग व्हील चेयर लेकर प्रवेश कर सकेंगे।
Published on:
03 Dec 2019 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
