
कोटा . राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रंगबाड़ी बालाजी पार्क परिसर में चल रही कुंडों के सफाई अभियान के तहत गुरुवार को जेसीआई कोटा एलीगेंस व हाड़ौती नवनिर्माण परिषद के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया। जिन्होंने दो घंटे में पसीना बहाकर कुंडों की सफाई की।
अल सुबह दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों ने तगारी-फावड़े लेकर कुंडों की सफाई की शुरूआत की। जहां जयश्रीराम, भारत माता के जयकारों के साथ कार्यक्र्ता श्रमदान करते दिखे। कोई कुंडों की सीडियों के झाडू लगा रहे थे तो कोई कुंड में भरे पानी में पड़े कचरे, गंदगी, जलकुंभी को साफ करने में जुटे हुए थे।
इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने कुंड के पानी में उतर कर सफाई की। कपड़े से पानी में फैली जलकुंभी को साफ किया। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाडू थाम सीढिय़ों पर फैले सूखे पत्ते, घास-फंूस की सफाई करना शुरू किया। जिसे कुंड के बाहर एकत्र कर जलाया गया। बाद में कुंड गंदले पानी में जमा कचरा-गंदगी की सफाई की।
इस दौरान जेसीआई कोटा एलीगेंस की संरक्षक नीलम विजय, डॉ. प्राची दीक्षित, प्रेसीडेंट तृप्ति नागर, सचिव मिनी जैन, सदस्य चंचल नागर, रेखा जैन, सुप्रिया मंडलोई, जेसीआई सुरभि की चारु बहेडिय़ा, जेसीआई नेशनल की ट्रेनी रोहिणी कोहली, स्वाति, हाड़ौती नवनिर्माण परिषद के संरक्षक गिर्राज गौतम, देबू राही, विशाल जोशी, मुकेश विजय, सुनील गौतम,सदस्य रमेश शाक्यवाल, घनश्याम ओझा, सुनील पोकरा, सुनील पोरवाल, जय राही, श्रृद्धा गहलोत, रजनीश शृंगी, प्रिंसी खींची, कांग्रेस के सामामजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बद्री मेघवाल, भाजपा रंगबाड़ी के वार्ड अध्यक्ष निहाल प्रजापति आदि मौजूद थे।
Published on:
17 May 2018, 4:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.