scriptकोटा में मोबाइल बना किशोरी की मौत की वजह | Angry teenager ate poison, family refused to run mobile | Patrika News

कोटा में मोबाइल बना किशोरी की मौत की वजह

locationकोटाPublished: Aug 09, 2020 07:14:02 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात में मोबाइल चला रही थी तो उसे मोबाइल चलाने से मना किया था। इस बात पर उसने गुस्से में अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया।

मोबाइल बना जान का दुश्मन

मोबाइल चलाने से मना करने पर किशोरी ने खाया विषाक्त, मौत

कोटा. शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किशोरियों ने अज्ञात विषाक्त (poison) का सेवन कर लिया। गम्भीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लाडपुरा निवासी जबिता (16) ने शनिवार देर रात घर में रखे अज्ञात विषाक्त का सेवन किर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी रात में मोबाइल चला रही थी तो उसे मोबाइल (mobile mania) चलाने से मना किया था। इस बात पर उसने गुस्से में अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
suicide किशोरी विषाक्त खाने से अचेत
शिवपुरा में रहने वाली 17 किशोरी एक युवती ने शनिवार देर रात घर में ही अज्ञात विषाक्त का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने किशोरी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की हालत गम्भीर होने से विषाक्त खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो