यह वही फार्म हाउस है, जिसमें एक परिवार के सदस्यों को बंधक बनाने व धमकाने के मामले में अमीन पठान, उसकी पत्नी रजिया पठान व भांजे कालू पठान के खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज हो चुका है। पठान पर इससे पहले भी वन कर्मियों को धमकाने व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज हो चुका है। इस मामले में वह हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से बाहर है।