
अटरू. मानसून की बेरुखी से किसानों की बढ़ती चिंता के बीच तहसील क्षेत्र के अन्ताना गांव में रविवार को अच्छी वर्षा की कामना को लेकर घासभैरुजी की सवारी निकाली। ग्रामीण विकास नागर एवं सुरेंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में अब तक अपेक्षित वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांश किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई कर दी है, लेकिन समय पर बारिश नहीं होने से खेतों में अंकुरित फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी चिंता के बीच गांव की परंपरा के अनुसार ग्रामीणों ने घास भैरू महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की और उनकी सवारी पूरे गांव में निकाली। यात्रा के दौरान महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Updated on:
20 Jul 2026 06:00 am
Published on:
20 Jul 2026 06:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
