29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारियों की निगाहें गुजरात मंडी में धनिया कारोबार पर…

# रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी : मंडी में नए धनिए की आवक बढ़ी, लेकिन मौसम के तेवर देख व्यापारियों ने खरीदने से हाथ खींचे...

2 min read
Google source verification
रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी

रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी

रामगंजमंडी. यहां कृषि उपज मंडी में अब नए धनिए की आवक बढऩे लगी है। हाड़ौती संभाग से तो आवक अभी शुरू नहीं हुई, लेकिन मध्यप्रदेश की मंडियों में आने वाला धनिया अब यहां पहुंचने लगा है। मंगलवार को मंडी में दस हजार बोरी नए धनिए की आवक हुई। आवक बढऩे के साथ बादामी, रंगदार व ईगल क्वालिटी के धनिए के भावों में दो सौ रुपए क्विंटल तक की मंदी देखी गई। पुराने धनिए के भाव यथावत बने रहे।

जानकारी के अनुसार मंडी में आए धनिए की दो किस्में देखी गई। मंगलवार को गीला व कम घट वाला धनिया आया। दोनों के भावों में अंतर रहा। गीला नया धनिया 4000 से 4400 रुपए व कम घट वाले धनिए के भाव 4500 से 4800 रुपए क्विंटल बोले गए। यहां शुरुआती दौर में मध्यप्रदेश के दूरस्थ गांवों का धनिया आता है। इसी के साथ मध्यप्रदेश की मंडियों में किसानों से खरीद कर व्यापारी निजी वाहनों से यहां लाकर बेचते हैं। इस शुरुआती दौर में आने वाले धनिए में गीलापन रहता है। व्यापारी इसे खरीद कर दो-तीन दिन मंडी में सुखाते हैं। हांलाकि मंगलवार को किसानों में मौसम के तेवर बदले हुए देख गीला धनिया खरीदने से हाथ खींचे। इस कारण भावों में गिरावट रही।

Read more : होलाष्टक में सभी ग्रह रहेंगे उग्र रूप में, सोच समझ कर करें काम, मांगलिक कार्यो पर रहेगा ब्रेक...

इस माह आएगा हाड़ौती से धनिया

हाड़ौती से धनिए की आवक इस माह के मध्य शुरू होगी। मार्च के अंतिम दिनों में आवक बढ़ेगी। अप्रेल में इसका पीक सीजन रहेगा और धनिया सूखा आएगा। व्यापारियों को धनिया सुखाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

गुजरात की मंडियों में आवक बढ़ी

व्यापारियों के अनुसार गुजरात में इस बार धनिया का रकबा बढ़ा है। गुजरात की गोडल मंडी में बीस से पच्चीस हजार बोरी की आवक इन दिनों हो रही है अन्य मंडियों की आवक को जोड़कर देखा जाए तो करीब पचास हजार बोरी है। व्यापारियों की निगाहें गुजरात मंडी में धनिया कारोबार पर लगी हुई है।

Read more : JEE Main April 2020 : आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च तक...

अन्य सालों की तुलना में क्वालिटी अच्छी

नया धनिया अन्य सालों की तुलना में इस बार अच्छी किस्म का आ रहा है। गीलापन जरुर ज्यादा है। व्यापारियों का मानना है कि इस साल धनिया अन्य सालों की तुलना में अच्छी किस्म का आएगा।