8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
video : अज्ञात हमलावरों ने किया बिजली कर्मचारियों पर हमला, घायल हुए कई
Play video

video : अज्ञात हमलावरों ने किया बिजली कर्मचारियों पर हमला, घायल हुए कई

सकतपुरा स्थित kedl बिजली ऑफिस में अज्ञात लोगो द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गयी |

Google source verification

कोटा . कोटा के सकतपुरा क्षेत्र में स्थित निजी बिजली कंपनी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों के हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें 15 से 20 की संख्या में आए अज्ञात हमलावरों ने बिजली कंपनी के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी और तीन जनों को घायल कर दिया। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। साथ ही इस घटना के 20 मिनट बाद करंट से भैंसों के मरने से आक्रोशित नांता गुर्जर बस्ती लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। ऐसे में पुलिस दोनों मामले को जोड़कर ही देख रही है।

 


जानकारी के अनुसार जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की फ्रेंचाइजी कंपनी सीईएससी का सकतपुरा में सब स्टेशन है। जहां पर दोपहर एक बजे के करीब 15 से 20 की संख्या में अज्ञात बदमाश नकाबपोश बनकर आए। उन्होंने आते ही बिना किसी से बात किए कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों पर भी हमला कर। ऐसे में अचानक हुए हमले से कर्मचारी और वहां मौजूद कुछ कंजूमर सहम गए।

 

कुछ कर्मचारियों व वहां मौजूद उपभोक्ताओं के हिम्मत दिखाई और ऑफिस के एक कमरे में अपने को बंद कर लिया और दरवाजा लगा दिया। करीब दस मिनट तक अज्ञात हम लावर तांडव मचाने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों ने घायल हुए 3 जनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर विजय के सिर में गंभीर चोट लगी है। विवेक व वसीम के हाथ पैरों पर चोट लगी है।

 

दूसरी तरफ इस घटना के कुछ देर बाद ही नांता गुजर्र बस्ती के लोगों ने करंट से भैंसों के मरने से आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया है। इस मामले को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी अभी किसी तरह की जानकारी देने से बच रहे है। वहीं पुलिस प्रारंभिक तौर पर दोनों मामलों को जोड़कर ही देख रही है और इसकी पूरी पड़ताल में जुट गई है।