
कोटा . मुकुन्दरा हिल्स टागइर रिजर्व को लेकर मन में कोई संदेह, संशय है तो इसे भूल जाइए। आने वाले वर्षों में अपने टागइर रिजर्व में न सिर्फ बाघों का कुनबा फलेगा फूलेगा, बल्कि पर्यटकों को भी खूब आंनद दिलाएगा। दहाड़ गूंजने भर की देरी है।
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो टाइगर रिजर्व में बाघों के प्रवेश से कोटा समेत प्रदेश को खुशहाली देने वाला रहेगा। ज्योतिष आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार टागइर रिजर्व घोषित होने की तारीख और यहां पर जिस बाघ को लाने की तैयारी की जा रही है, दोनों पर नजर डालें तो रिजर्व में सकारात्मक परिणाम के ही संकेत हैं।
Read More: प्यार में पड़ गए जंगल के राजा, रानी की चाहत में खुद शिकार होने को तैयार शिकारी
सुझाए ये तीन मुहूर्त
3 अप्रेल: मंगलवार व तुला राशि में चन्द्रमा रहेगा, यह गुरु के साथ है। संबन्ध चौपाया (चार पैर ) से है। इस दृष्टि से यह दिन श्रेष्ठ है। सुबह 9.25 बजे से दोपहर 2.03 बजे तक श्रेष्ठ समय है। रात्रि में 8.10 बजे से 9.35 बजे शुभ का वक्त।
12 अप्रेल: इस दिन चन्द्रमा गुरु से दृश्य रहेगा। गुरु का जीवात्मा से संबन्ध है। सुबह 10.53 से दिन में 3.37 बजे के मध्य टागइर को छोड़ा जा सकता है। शाम को 5.12 बजे से 9.37 बजे तक का समय भी शुभ।
17 अप्रेल: सुबह 9.15 बजे से 10.50 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद दो बजे तक का समय भी उपयुक्त।
Read More: सरिस्का जैसी गलती नहीं दोहराएगा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, बाघों की हाई सिक्यूरिटी का है यहां पूरा इंतजाम
यह रखना होगा ध्यान
मुकुन्दरा हिल्स टागइर रिजर्व की राशि सिंह है। इसकी घोषणा के दिन चन्द्रमा मकर राशि में था। राशि के अनुसार छठे स्थान पर गोचर का केतु व 12 वें स्थान पर राहु होने से बाघों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के अनुसार वन विभाग इसमें सफल रहता है तो यहां बाघ व सभी वन्यजीवों का कुनबा बढ़ेगा। मुकुन्दरा हिल्स की घोषणा के समय मकर में चन्द्रमा होने से यह घडिय़ाल व अन्य जलीय जीवों के लिए भी उपयुक्त है।
जमेगी जोड़ी
यही नहीं, अभी तक की जानकारी के मुताबिक बाघिन 'टी-83Ó बाघ 'टी-91 की जोड़दार बनने जा रही है। धीरेन्द्र के अनुसार बाघिन 'टी -83Ó का मूलांक 2, स्वामी चन्द्रमा है। सूर्य राजा व चन्द्र रानी का प्रतीक है। इस दृष्टि से मुकुन्दरा हिल्स में यह जोड़ी बेहद खास रहेगी।
Read More: कोटा के डाक्टर साहब ने कर डाला, ऑपरेशन में घोटाला
2020 से स्वर्णकाल
दाधीच के अनुसार 23 जनवरी 2020 में गोचर का शनि मकर राशि में आएगा। यह शनि की स्वग्रही राशि मानी जाती है। इसके प्रभाव से टागइर रिजर्व का स्वर्णिम काल शुरु हो जाएगा। इसके अलावा घोषणा के समय की कुंडली के आधार पर धन स्थान का स्वामी सूर्य, भाग्य स्थान गुरु के घर में है। यह यहां रोजगार बढ़ाएगा, राजस्व बढ़ाएगा व क्षेत्र को समृद्ध बनाएगा।
यूं फलेगा मुकुन्दरा हिल्स
पांच वर्ष पहले 9 अप्रेल 2013 को मुकुन्दरा हिल्स टागइर रिजर्व घोषित हुआ। आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार इस वर्ष का सर्वांक 1 बनता है। एक अंक मेष राशि का है और इसका अंक ज्योतिष में स्वामी सूर्य है। अंक और ऊर्जा के स्त्रोत सूर्य का यह संबन्ध टाइगर रिजर्व को रोशन कर उर्जावान बनाए रखेगा। मुकुन्दरा में प्रारंभिक तौर पर टी-91 बाघ को छोड़ रहे हैं। इस बाघ का सर्वांक 1 है। यानी इसका स्वामी भी सूर्य है। दोनों पर गुरु की दृष्टि, शुभ का प्रतीक है। मुकुन्दरा और बाघ टी-91 दोनों के सर्वांक में समानता होना दीर्घ साहचर्य है। लिहाजा, मुकुन्दरा प्रगति की राह पर रहेगा।
Published on:
03 Apr 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
