
बूंदी रेलवे स्टेशन पर मॉक डि्रल में भाग लेते रेलवे प्रशासन समेत आपदा प्रबंधक के कर्मचारी।
kota News : कोटा रेल मंडल के बूंदी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को अचानक यात्री गाड़ी के दो पहिए बेपटरी हो गए। मामले की सूचना पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल बटालियन की टीम, रेलवे विभाग की टीम सक्रिय हो गई। मौका था रेल दुर्घटनाओं में आपातकालीन संयुक्त फुल स्केल मॉक ड्रिल अभ्यास का।
कोटा रेल मंडल के बूंदी स्टेशन पर शनिवार को रेलवे में होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर रेलवे में जानमाल की क्षति की रोकथाम, आपातकालीन परिस्थितियों में रेलवे और राज्य सरकार की आपदा प्रबन्धन एजेन्सियों की संरक्षा के प्रति जागरूकता व सजगता को परखने के लिए 6 ठीं राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल बटालियन की टीम एवं रेलवे विभाग की टीम की ओर से संयुक्त फुल स्केल मॉक ड्रील अभ्यास का आयोजन किया गया।
इसके अंतर्गत बूंदी रेलवे स्टेशन पर काल्पनिक दुर्घटना का घटनाक्रम दर्शाया गया। घटना से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से अपने कर्मचारियों का कौशल दक्षता जांचने के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ रेलवे में होने वाली आपदाओं से निपटने का संयुक्त अभ्यास किया गया।
ऐसे चला घटनाक्रम
संयुक्त अभ्यास के अंतर्गत काल्पनिक गाड़ी संख्या 02945 डाउन के एक स्लीपर और जनरल कोच अवपथित होकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ना दर्शाया गया। 15 व्यक्ति चोटिल और 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसकी सूचना बूंदी के ऑन डयूटी स्टेशन मास्टर की ओर से समय 6.50 बजे कंट्रोल ऑफिस कोटा को प्राप्त होने पर डीआरएम मनीष तिवारी सहित सभी विभागों के अधिकारी सड़क मार्ग से और चिकित्सा टीम के अधिकारी दुर्घटना राहत गाड़ी से घटना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस एवं रेलवे कर्मियों की ओर से बोगियों में फंसे घायल यात्रियों को निकालने व चिकित्सा मुहैया कराने का अभ्यास किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के पश्चात घटना को समय 8.20 बजे कोटा के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना की ओर से मॉक ड्रिल घोषित किया गया।राज्य सरकार की बूंदी जिले की एसडीएम एसआरडी सिंह, पुलिस उप अधीक्षक अमर सिंह राठौड़, आपातकालीन आपदा प्रबन्धन से जुड़ी एजेन्सी जैसे एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड सेवा, चिकित्सा एजेन्सी, सिविल पुलिस इत्यादि भी अभ्यास में सम्मिलित हुए। मॉक ड्रिल के इस अभ्यास में एनडीआरएफ की टीम का नेतृत्व ई/6, अजमेर कंपनी के डिप्टी कमांडेंट योगेश कुमार मीना की ओर से किया गया।
रेलवे समेत इन विभागों ने लिया भाग
मॉक ड्रिल अभ्यास में रेलवे के संरक्षा विभाग, परिचालन विभाग, संकेत एवं दूर संचार विभाग, विद्युत विभाग (सामान्य), यांत्रिक विभाग, कर्षण वितरण विभाग, अभियान्त्रिकी विभाग, वाणिज्य विभाग, रेलवे सुरक्षा बल, चिकित्सा विभाग, कार्मिक विभाग एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों, मंडल की सांस्कृतिक टीम, स्काउट और गाइड टीम इत्यादि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
कोटा कंट्रोल रूप से संभाली व्यवस्थाएं
इस आयोजन का क्रियान्वयन प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक कोटा, मुख्य चल शक्ति अभियंता, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरओ), वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य), वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूर संचार अभियंता (समन्वय) एवं मंडल अभियंता (मध्य) और अन्य सहायक मंडल अधिकारी घटना स्थल, अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी रेलवे कंट्रोल कक्ष कोटा में उपस्थित रह कर किया गया।
Updated on:
14 Sep 2024, 6:53 PM IST
Published on:
14 Sep 2024, 6:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.