8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एन्ट्री से पहले मचा घमासान, कार्यकर्ता बोले, पायलट को बनाओ सीएम

- कार्यकर्ता पायलट को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं, आलाकमान जल्द फैसला करे- कांग्रेस देहात अध्यक्ष ने कहा कि पायलट को सीएम बनाएंगे तो पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे

2 min read
Google source verification
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एन्ट्री से पहले मचा घमासान, कार्यकर्ता बोले, पायलट को बनाओ सीएम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एन्ट्री से पहले मचा घमासान, कार्यकर्ता बोले, पायलट को बनाओ सीएम

कोटा. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में झालावाड़ जिले से दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में प्रवेश करने की संभावना है। यात्रा के प्रवेश से पहले पायलट समर्थकों ने फिर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है।
कांग्रेस देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि आम कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता पायलट को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। विधानसभा चुनाव को 12 माह रह गए हैं, यदि अब भी आलाकमान पायलट को मुख्यमंत्री बनाता है तो कांग्रेस प्रदेश में पहले से ज्यादा सीटें जीतकर पुन: सत्ता में आ सकती है। उन्होंने कहा कि आलाकमान को भारत जोड़ो यात्रा से मुख्यमंत्री के बारे में जो फैसला करना है, वह करें, ताकि कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति दूर हो सके। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के रूट की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, देहात के महामंत्री विकास शर्मा, चन्द्रप्रकाश मीणा, उपाध्यक्ष मन्नालाल गुर्जर, कोटा सरपंच संघ के अध्यक्ष मोइजुद्दीन गुड्डू, ब्लॉक अध्यक्ष सलाम, ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिसोदिया अन्य पदाधिकार मौजूद थे।
झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी यात्रा
देहात जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि आगामी 3 सप्ताह बाद भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले से प्रवेश करेगी और झालावाड़, कोटा, बूंदी होते हुए दौसा, अलवर के रास्ते राजस्थान में लगभग 3 सप्ताह रहेगी। समस्त कांग्रेस जन राजस्थान में यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने व सफल करने के लिए कृत संकल्पित है और निश्चित ही यह यात्रा सफल होने के साथ ही देश को जोडऩे का काम करेगी ।

देहात अध्यक्ष सरोज मीणा से सवाल- जवाब
सवाल : आप मुख्यमंत्री बदलने की मांग क्यों कर रही हैं।
मीणा : यह मांग मेरी नहीं कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की है। कार्यकर्ता युवा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
सवाल : आपकी नजर में युवा सीएम कौनन हो सकता है।
मीणा : पायलट साब ने पिछले चुनाव में काफी मेहनत की थी, इस वजह से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। वे पिछले चार साल से संघर्षरत है। इसलिए सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहिए। पायलट को सीएम बनाएंगे तो पहले से ज्यादा सीटें जीतकर पुन: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सवाल : आप मुख्यमंत्री के कामकाज से क्यों सन्तुष्ट नहीं है।
मीणा : सीएम साब बार-बार विधायकों से कह रहे कि मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा। मैं पूछना चाहती हूं कि पिछले चार साल से आप से मिलने का कई बार समय मांगा, क्यों समय नहीं दिया।
-
सवाल : सीएम के मिलने का समय नहीं देने की वजह क्या मानती है।
मीणा : हमारे क्षेत्र पीपल्दा के विधायक रामनारायण मीणा नहीं चाहते हैं कि मैं सीएम से मिलकर जमीनी हकीकत बताऊं। इसलिए वह सीएमओ से मेरा नाम कटवा देते हैं।
-

सवाल : कांग्रेस शासन में कोटा शहर में और पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र के विकास पर क्या कहेंगी।
मीणा: विकास जो हो रहा है वह सबको दिख रहा है। कोटा शहर में अपूर्व विकास हुआ है। पीपल्दा में एक भी विकास का कार्य नहीं हुआ है। विधायकजी ने कार्यकर्ताओं को तोडऩे का काम किया है।
--
सवाल : आपने एक साल पहले जिलाध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया, क्या रहा।
मीणाा : मैंने प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया था, लेकिन मंजूर नहीं हुआ है। इसलिए जिलाध्यक्ष के बतौर ही संगठन का काम कर रही हूं।