6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर 44.56 करोड़ से ज्यादा का सट्टा पकड़ा

कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाइवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 44 करोड़ 56 लाख 46 हजार 938 रुपए के सट्टे के हिसाब सहित उपकरण जब्त किए है।

Google source verification

कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाइवाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास 44 करोड़ 56 लाख 46 हजार 938 रुपए के सट्टे के हिसाब सहित उपकरण जब्त किए है।

यह भी पढ़ें: छात्रा ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में अपने आप को परिवार पर बोझ बताया

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि अवैध सट्टा व जुआ सहित अन्य गतिविधियों की रोकथाम के लिए थानाधिकारी गंगा सहाय शर्मा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। टीम को मुखबीर से सूचना मिली की कमला उद्यान के एक मकान में भारत-पाकिस्तान मैच पर क्रिकेट सट्टे की खाइवाली व लगाइवाली चल रही है। सूचना पर पुलिस ने सर्च वारंट प्राप्त कर कुन्हाड़ी कमला उद्यान में मनोज सोनी के मकान नं. 3 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान में मकबरा थाना क्षेत्र के होली का खूट बृजराजपुरा हाल थाना कैथूनीपोल लालबुर्ज निवासी विशाल धाकड़ उर्फ कालू (25) क्रिकेट मैच पर सट्टे की खाइवाली व लगाइवाली करते मिला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 लेपटॉप, 1 मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, एक सट्टे के हिसाब किताब की डायरी जब्त की है। डायरी में 44 करोड़ से ज्यादा सट्टे का हिसाब किताब है।