Hadoti Mandi Update: प्रदेश में कृषि उत्पादन में हाड़ौती अग्रिम पंक्ति में आता है। सीजन में भामाशाहमंडी अनाज से ठसाठस भर जाती है। मंडी गेट से दो-तीन किलोमीटर लम्बी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लग जाती है। इस समस्या का आने वाले कुछ सालों में स्थायी समाधान हो जाएगा और भामाशाहमंडी का 96 हैक्टेयर में विस्तार किया जाएगा।