28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Bharat Jodo Yatra : राहुल के स्वागत को बिछाए पलक पावड़े, जबर्दस्त उत्साह

राहुल गांधी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

Google source verification

कोटा में भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह दरा स्टेशन से शुरू हुई, जो करीब 10 बजे मंडाना कस्बे के निकट अकलंक स्कूल पहुंची। यहां लंच के लिए राहुल का ठहराव हुआ। यहां यात्रा में शामिल भारत यात्री एवं प्रदेश यात्रियों के लिए अलग से डोम बनाए गए थे। इनमेें यात्रियों ने भोजन करके कुछ देर विश्राम किया।

इसके बाद मादलिया रोड से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई, जो मंडाना कस्बे में होकर गुजरी। यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। वहीं कस्बे में कार्यकर्ताओं की ओर से राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस दौरान मार्ग पर रंगोलियां सजाई गई तो कहीं स्वागत द्वार लगाए गए बड़े-बड़े होडिंग्स से यात्रा मार्ग को सजाया गया।

चाय पी, बच्चों से सवाल पूछे
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने गोपालपुरा के निकट उप प्रधान अशोक मीणा के घर रुककर चाय पी। परिवार के बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। इस दौरान उप प्रधान अशोक मीणा ने क्षेत्र की सिंचाई योजना की समस्या से अवगत कराया। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी साथ थे।